Kerala Me Too: फिल्ममेकर रंजीत पर न्यूड तस्वीरें लेने का आरोप; मोहनलाल ने तोड़ा मौन... 10 बड़े पॉइंट्स

Ranjith, Justice Hema Committee Report: साउथ फिल्म इंडस्ट्री पूर तरह से ‘बदनाम’ हो चुकी है। इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियों के दामन पर दाग लग चुका है। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इंडस्ट्री के काले कारनामे बाहर आ रहे हैं।

Justice Hema Committee Report

Justice Hema Committee Report

Ranjith, Justice Hema Committee Report: साउथ फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त खबरों के बाजार में एक हॉट टॉपिक बनी हुई है। आए दिन किसी ना किसी बड़े चेहरे का नाम यौन शोषण के मामले में सामने आ जाता है। इस मामले में फंसे फिल्ममेकर रंजीत सबसे गर्म मुद्दा है। फिल्ममेकर पर ना सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि एक शख्स ने भी बिना कपड़ो के फोटोज लेने का आरोप लगाया है। इस बीच बीते दिन यानी शनिवार को अभिनेता मोहनलाल ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कथित यौन शोषण पर जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ी है। मोहनलाल का कहना है कि दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि मोहनलाल का और क्या कहना है?

विज्ञापन

केरल के MeToo मूवमेंट के 10 पॉइंट्स

  • बीते दिन यानी शनिवार 31 अगस्त को केरल पुलिस ने फिल्म निर्देशक रंजीत के खिलाफ यौन शोषण का दूसरा मामला दर्ज किया है। बता दें कि रंजीत पर हाल ही में बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। मित्रा के बाद एक शख्स ने रंजीत पर यौन शोषण का दूसरा मामला दर्ज करवाया।

 

विज्ञापन
  • अपनी शिकायत करते हुए शख्स ने आरोप लगाया कि साल 2012 में फिल्ममेकर रंजीत ने उसे होटल में बुलाया था। होटल के कमरे में रंजीत ने शख्स को कपड़े उतारने के लिए कहा और कहा कि फिल्ममेकर ने उनकी न्यूड फोटोज ली। इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर रंजीत ने एक मलयालम अभिनेत्री को तस्वीरें भेजीं।

 

  • बीते शुक्रवार को उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अननेचुरल ऑफेंस) और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) अधिनियम की धारा 66 ई (गोपनीयता के उल्लंघन के लिए सजा) के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है।

 

विज्ञापन
  • इस बीच सत्ता पक्ष ने मुकेश को लेकर कहा कि सिर्फ इसलिए कि मुकेश के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज की गई है, उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए या हटाया नहीं जाना चाहिए। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने पूछा कि अगर विधायक नैतिक आधार पर इस्तीफा देते हैं, तो निर्दोष साबित होने पर क्या उन्हें वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि मुकेश को फिल्म निर्माण नीति समिति का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

 

  • फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक मोहनलाल, जिन्होंने एएमएमए (मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) के कुछ सदस्यों के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया था, अब उनका कहना है कि इस सबके लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मलयालम सिनेमा एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है, जहां हजारों लोग काम करते हैं। इन सभी मुद्दों के लिए अकेले एक संगठन को सूली पर चढ़ाना सही नहीं है।

 

विज्ञापन
  • मोहनलाल ने आगे कहा कि वह कभी भी अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भागे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह मीडिया के सामने नहीं आ सके क्योंकि वह पर्सनली और प्रोफेशनल चीजों की वजह से राज्य से दूर थे।

 

  • इसके आगे मोहनलाल ने कहा कि वह इंडस्ट्री में किसी भी शक्तिशाली समूह का हिस्सा नहीं थे। अभिनेता ने कहा कि मैं मलयालम सिनेमा में किसी पावर ग्रुप का हिस्सा नहीं हूं और ऐसे किसी ग्रुप के बारे में भी नहीं जानता हूं। मैंने इसके बारे में पहली बार सुना है।

 

विज्ञापन
  • इस बीच फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल (एफईएफकेए) ने साफ कर दिया कि वह अपने आरोपी सदस्यों को प्रोटेक्ट नहीं करेगा। FEFKA ने कहा कि अगर संगठन को ऐसी किसी शिकायत के बारे में पता चलता है तो वह खुद इसकी जानकारी पुलिस को सौंप देगी। उनका कहना है कि अगर हमारे किसी सदस्य के खिलाफ सिर्फ एफआईआर दर्ज की जाती है तो हम तत्काल कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, लेकिन अगर पुलिस बाद में कोई रिपोर्ट दर्ज करती है और अदालत उस व्यक्ति के खिलाफ कोई फैसला करती है या उसे गिरफ्तार किया जाता है, तो उस व्यक्ति को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

 

  • हाल ही में अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने भी दावा किया कि एक मलयालम फिल्म की शूटिंग सेट पर वेनेटी के अंदर छिपे कैमरों को यूज करके महिला कलाकारों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने पुरुष अभिनेताओं को अपने मोबाइल फोन पर ऐसे वीडियो देखते देखा है, वो लोग वेनेटी में कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो देखते हैं।

 

विज्ञापन
  • जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में एक दो नहीं बल्कि कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिसमें रंजीत, मोहनलाल, जयसूर्या जैसे कई और बड़े नाम शामिल हैं।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ