हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने किया कंफर्म

Ramayana Trailer Release Date Out: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई. फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को मेकर्स ने इंस्टग्राम पर शेयर किया है. चलिए जानते हैं रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा.

विज्ञापन

Ramayana Trailer Release Date Out: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. वहीं फैंस को फिल्म के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार है. अब फैंस का इंतजार भी जल्द ही खत्म होने जा रहा है. ‘रामायण’ के मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर किया है. पोस्ट देखते ही रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के फैंस खुशी से झूम उठे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा.

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है. इस ट्रेलर को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इसी दिन रिलीज किया जाएगा. इस बात का ऐलान मेकर्स ने फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ पर शेयर किया है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘भारत से लेकर पूरी दुनिया तक, रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई, 2026 को विश्व स्तर पर रिलीज किजा जाएगा.

यह भी पढ़ें: कहां गायब हैं ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ? बचपन के दोस्त ने खोला गुमनामी का राज

विज्ञापन

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट जानकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. लंबे समय से ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब फाइनली खत्म होने जा रहा है. बता दें इससे पहले खबरें थीं कि फिल्म का ट्रेलर दिल्ली के भारत मंडपम में 18 जुलाई को जारी किया जाएगा. वहीं अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट फाइनली सामने आ गई है और फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: New OTT Releases Movies: ओटीटी पर देखें ये 5 नई-नवेली फिल्में, नंबर 3 वाली ने रिलीज होते ही Netflix पर मचाया तहलका

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखेगी सितारों की झलक

वहीं ‘रामायण’ में रणबीर कपूर जहां भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी सीता बनकर ऑडियंस के दिलों में छाप छोड़ती नजर आएंगी. वहीं फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में सभी सितारों की पहली झलक देखने को मिलेगी, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola