कहां गायब हैं 'संस्कारी बाबूजी' आलोक नाथ? बचपन के दोस्त ने खोला गुमनामी का राज

Alok Nath: बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ फिल्म इंडस्ट्री से गायब ही हो गए हैं. वहीं अब एक्टर के बचपन के दोस्त ने बताया है कि अब आलोक नाथ कहां हैं. साथ ही उन्होंने आलोक नाथ पर लगे आरोपों पर भी बात की. चलिए जानते हैं आलोक नाथ के दोस्त ने क्या कुछ कहा.

alok nath

Alok Nath: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले आलोक नाथ आजकल इंडस्ट्री से दूर हैं. एक समय था जब बॉलीवुड में उन्होंने अपनी संस्कारी इमेज से हर किसी का दिल जीत लिया था. फिल्मों और टीवी सीरियल्स में पिता का किरदार निभाकर आलोक नाथ ने ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया. वहीं एक विवाद ने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी. मीटू मूवमेंट में नाम उछलने के बाद आलोक नाथ ने इंडस्ट्री से ही दूरी बना ली. वहीं अब उनके बचपन के दोस्त और एक्टर राजेश पुरी ने खुलासा किया है कि आलोक नाथ अब क्या कर रहे हैं.

विज्ञापन

आलोक नाथ के दोस्त ने किया खुलासा

मनी कंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में राजेश पुरी ने आलोक नाथ के बारे में खुलकर बातें की हैं. उन्होंने कहा कि जब आलोक नाथ पर मीटू के आरोप लगे तो हर कोई हैरान रह गया था. क्योंकि इंडस्ट्री में उन्हें एक संस्कारी एक्टर के रूप में जाना जाता है. इसके बाद ऐसे आरोपों ने आलोक नाथ को अंदर से तोड़ दिया. उन्होंने इन आरोपों के बाद इंडस्ट्री से खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया. अब वो ज्यादातर अपने घर में ही रहते हैं.

विज्ञापन

बाहर नहीं जाते आलोक नाथ

राजेश पुरी ने कहा कि आलोक नाथ अब ज्यादा कहीं बाहर नहीं जाते हैं और वो घर में ही रहना पसंद करते हैं. ये ही वजह है कि वो इंडस्ट्री से गायब हो गए हैं. राजेश ने आगे कहा कि आलोक नाथ बड़े ही साफ दिल के इंसान हैं. लेकिन उनमें दो बातें ऐसी थीं, जो अलग थीं. एक तो उन पर किसी भी बात का कोई असर नहीं पड़ता था और दूसरी वो शराब बहुत पीने लगे थे, जिसका असर उन पर बहुत बुरा पड़ा.

विज्ञापन

एक्टिंग की दुनिया से किया किनारा

एक्टर ने आगे कहा कि शराब पीने के बाद आलोक नाथ का बिहेवियर पूरी तरह से बदल जाता था और वो एग्रेसिव हो जाते थे. वहीं अब वो इन सब से दूर हैं और साथ ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से भी किनारा कर लिया है. अब वो लोगों से भी बहुत कम मिलते हैं. राजेश ने ये भी कहा कि कईं बार मैंने भी उन्हें अपने घर पर इनवाइट किया है लेकिन उन्होंने हर बार निमंत्रण ठुकरा दिया. बता दें आलोक नाथ आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में दिखाई दिए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ