Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Ramayana से पहले रणबीर कपूर को फैन से मिला खास सरप्राइज, दिल जीत लेगा ये वायरल वीडियो

Ranbir Kapoor Ramayana Ram Teaser: रणबीर कपूर की 'रामायण' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इसी बीच हाल ही में 'रामा' के टीजर की स्क्रीनिंग रखी गई. इस इवेंट से एक फैन मोमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन रणबीर कपूर को खास गिफ्ट दे रहा है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 1, 2026 13:15
Ranbir Kapoor Ramayana

Ranbir Kapoor Ramayana Ram Teaser: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस फिल्म का इंतजार ऑडियंस को काफी लंबे समय से है. हाल ही में इस फिल्म के ‘रामा’ टीजर की स्क्रीनिंग रखी गई. सोशल मीडिया पर इस स्क्रीनिंग के वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन ने रणबीर कपूर को खास तोहफा दिया. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं रणबीर कपूर को फैन ने क्या गिफ्ट दिया है?

‘रामा’ टीजर की स्क्रीनिंग

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ‘रामा’ टीजर कल यानी 2 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. इससे पहले ही इसका क्रेज ऑडियंस में देखने को मिलने लगा है. वहीं टीजर स्क्रीनिंग इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर को एक फैन खास तोहफा देते नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: देर रात कितनी बढ़ी ‘धुरंधर 2’ की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गाड़े झंडे

रणबीर कपूर को मिली एक खास जैकेट

रणबीर कपूर को इस वायरल वीडियो में एक फैन ने स्पेशल जैकेट दी है. इस जैकेट पर श्री राम की फोटो बनी है. वहीं इस जैकेट में एक राम दरबार भी बना है, जिससे जैकेट की शान बढ़ गई. ये जैकेट उन्हें जिस फैन ने गिफ्ट की वो एक फैशन डिजाइर हैं. वहीं रणबीर कपूर और फैन का ये मोमेंट रणबीर कपूर के फैन पेज पर अपलोड किया गया है. सोशल मीडिया पर भी फैन इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने शेयर किया ड्रीमी वेडिंग का नया वीडियो, फैंस से लेकर सेलेब्स ने लुटाया प्यार

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘रामायण’ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ यश और साई पल्लवी लीड रोल में हैं. वहीं रवि दुबे और सनी देओल भी फिल्म में नजर आ रहे हैं. फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और रणबीर कपूर और साई पल्लवी को राम और सीता के रूप में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बता दें ये फिल्म पैन-इंडिया है और इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

First published on: Apr 01, 2026 01:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.