Ranbir Kapoor Joins Rohit Shetty Cop Universe: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एक्टर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। वहीं, अब लगता है रणबीर की किस्मत एक बार फिर चमकने वाली है। अब उन्हें रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ काम करने का मौका मिल गया है। दोनों जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। अब कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर की रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एंट्री हो गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों ने इन अफवाहों को हवा दे दी है।
यह भी पढ़ें: ‘पहले शो की मर्यादा थी…’, Sangram Singh ने Bigg Boss 17 पर साधा निशाना!
रणबीर और रोहित शेट्टी आए साथ
रणबीर कपूर की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिनके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लीक हुई इन तस्वीरों में रणबीर कपूर को डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ देखा जा सकता है। सबसे खास बात तो ये है कि एक्टर इन वायरल फोटोज में पुलिस वाले की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उन्हें पुलिस वाले के कैरेक्टर में पूरी टशन में चलते हुए देखा जा सकता है। आंखों पर काला चश्मा और बड़ी सी मूंछ लगाकर वो दबंग पुलिस ऑफिसर के गेटअप में तैयार नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने अब हर तरफ सनसनी मचा दी है।
पुलिस की यूनिफॉर्म में रणबीर
एक तरफ लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर किस प्रोजेक्ट के लिए इन दोनों ने हाथ मिलाया है। तो दूसरी तरफ अब कुछ फैंस रणबीर के इस लुक पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों को रणबीर कपूर पुलिस वाले के लुक में पसंद नहीं आ रहे। वो अपने इस लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में नाकामयाब हो गए हैं। रणबीर पर ये लुक जरा भी नहीं जच रहा। ऐसा लग रहा है कि ये गेटअप उन पर बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा। इसी बीच अब लोगों के रिएक्शन पर भी एक नजर डालते हैं और देखते हैं यूजर्स का क्या कहना है।
यूजर्स के रिएक्शन
एक शख्स ने रणबीर की तस्वीर पर कमेंट किया, ‘एक और बकवास बनने वाली है।’ एक ने कहा, ‘धीरे-धीरे वो संजू बाबा की तरह दिख रहे हैं।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘मैं उन्हें विलेन के किरदार में देखना चाहता हूं।’ तो कोई बोला, ‘उन्हें सूट नहीं कर रहा।’ कोई बोला, ‘ना रे ना.. रणबीर प्लीज ऐसी फिल्में मत करो..।’ एक ने तो मजाक में कह दिया, ‘मुझे अरेस्ट कर लो।’ किसी ने कहा, ‘नहीं यार। रोहित शेट्टी ये बंदे का ग्रेड डाउन कर देगा..।’ एक ने कहा, ‘रिलैक्स ऐड है।’ एक यूजर को तो रणबीर में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति की झलक दिखाई देने लगी और उसने कमेंट किया, ‘राज कुंद्रा लाइट।’
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines