हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिल्म Ramayana के बाद Brahmastra से फिर गूंजेगा बॉक्स ऑफिस, नमित मल्होत्रा ने रणबीर कपूर के फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Ranbir Kapoor Brahmastra 2: फिल्म Ramayana के बाद नमित मल्होत्रा ने इंटरव्यू के दौरान कन्फर्म किया कि वे Brahmastra के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें जबरदस्त VFX के साथ देव के किरदार की आगे की कहानी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
ranbir kapoor brahmastra 2

Namit Malhotra On Brahmastra Sequel: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनकी आगानी फिल्म Ramayana का इंतजार पूरे देश को है. हाल ही में फिल्म के टीजर ने लोगों के अंदर और उत्सुक्ता पैदा कर दी है. लेकिन अब रणबीर कपूर के फैंस के लिए यह एक्साइटमेंट दुगनी हो गई है, जब नमित मल्होत्रा ने Brahmastra के सीक्वल की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: Dacoit Box Office Collection Day 5: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘डकैत’ ने 5वें दिन पकड़ी रफ्तार, जानें अब तक कितने करोड़ लूटे?

ब्रह्मास्त्र सीरीज की फिर वापसी

पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में थे. फिल्म ने विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन से दर्शकों को हैरान कर दिया था. हालांकि पहले पार्ट को मिले-जुले रिव्यू मिले थे, लेकिन इसके फैंटेसी वर्ल्ड और भव्य VFX ने सबको प्रभावित किया. अब नमित मल्होत्रा ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी है कि ब्रह्मास्त्र की दूसरी फिल्म बन रही है. उन्होंने कहा कि यह सीरीज एक बड़े फ्रैंचाइजी के रूप में आगे बढ़ेगी. रणबीर कपूर फिर से मुख्य किरदार में नजर आएंगे.

विज्ञापन

रणबीर के फैंस को बड़ा सरप्राइज

नमित मल्होत्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर के फैंस को सीधा संदेश दिया. उन्होंने कहा, “रणबीर ब्रह्मास्त्र सीरीज का चेहरा हैं. उनकी मेहनत और लगन से यह फ्रैंचाइजी और मजबूत होगी.” यह खबर रणबीर के फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है क्योंकि अभी रामायण की शूटिंग चल रही है. रामायण के बाद ब्रह्मास्त्र 2 का ऐलान फैंस को और उत्साहित कर रहा है. रणबीर एक ही साल में दो बड़ी फिल्मों के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Anand Bhosle? आशा ताई की संपत्ति के असली वारिस, VIDEO

विज्ञापन

क्या होगा ब्रह्मास्त्र 2 में खास?

फिल्म निर्माताओं का कहना है कि ब्रह्मास्त्र 2 में कहानी पहले से भी ज्यादा रोमांचक होगी. इसमें नए पात्र जुड़ेंगे और पुराने किरदार और गहराई से दिखाए जाएंगे. एक्शन सीन और विजुअल इफेक्ट्स को और बेहतर बनाने की पूरी तैयारी है. रणबीर कपूर इस फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा फिर दिखाएंगे. आलिया भट्ट के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दोबारा देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla पर सेंसर संकट, कट गए इतने मिनट के सीन्‍स, क्या है फिल्म का फाइनल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola