Bhooth Bangla पर सेंसर संकट, कट गए इतने मिनट के सीन्‍स, क्या है फिल्म का फाइनल रनटाइम?

Bhooth Bangla: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव किए हैं.

Bhooth Bangla

Bhooth Bangla. image credit- social media

Bhooth Bangla: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. जहां फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, तो वहीं फिल्म पर अब सेंसर बोर्ड संकट ने अपना दबदबा दिखाया. फिल्म की रिलीज से पहले बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव किए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर बोर्ड ने क्या-क्या बदलाव किए हैं और फिल्म का रनटाइम कितना है?

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने किए बदलाव

फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर जानकारी सामने आई है कि सेंसर बोर्ड यानी CBFC ने फिल्‍म पर कैंची चलाई है और कई बदलाव किए हैं. जानकारी की मानें तो फिल्म से कुछ डायलॉग्‍स में अश्‍लील शब्‍दों को हटाया गया है. इसके साथ ही फिल्‍म को UA 16+ सर्टिफिकेशन दिया गया है. मेकर्स ने इसी महीने 2 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड के हवाले किया था.

विज्ञापन

10 मिनट के सीन्स काटे गए

जानकारी की मानें तो फिल्म के रिव्यू के बाद ही बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा है. जानकारी है कि जांच समिति ने 26वें मिनट पर इस्तेमाल किए गए एक अश्लील शब्द को बदलने के लिए कहा है. इसके अलावा फिल्म में कुछ और जगहों पर भी आपत्तिजनक शब्दों को बदला गया है और इस तरह फिल्‍म के करीब 10 मिनट के सीन कम किए गए हैं.

फिल्म का रनटाइम

फिल्म को लेकर आई लेटेस्ट जानकारी की मानें तो सेंसर बोर्ड ने रिव्‍यू के बाद 11 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ को UA 16+ सर्टिफिकेट जारी किया है. साथ ही फिल्म का रनटाइम 164.52 मिनट (2 घंटे 44 मिनट और 52 सेकंड) है. बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्‍म है.

विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आया था ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था. फिल्म के तीन मिनट के ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग ने लोगों को खूब पसंद आई है. इसके अलावा दिवंगत असरानी को भी पर्दे पर देखना भावुक करने वाला है. बता दें कि फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ