Dacoit Box Office Collection Day 5: अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत' ने 5वें दिन पकड़ी रफ्तार, जानें अब तक कितने करोड़ लूटे?

Anurag Kashyap Dacoit Movie Collection: अनुराग कश्यप की तेलुगु डेब्यू फिल्म डकैत को 5वें दिन अच्छा खासा बूस्ट मिला है. तेलुगु दर्शकों ने फिल्म को ज्यादा पसंद किया. आइए जानते हैं कि 11 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कितने करोड़ छापे हैं.

Dacoit Box Office Collection Day 5

Dacoit Box Office Collection Day 5

Dacoit Movie Total Worldwide Collection: अनुराग कश्यप की नई फिल्म डकैत सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. यह फिल्म 11 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म अपने शुरुआती दिनों में धीमी रही, लेकिन 5वें दिन कमाई में तेजी दर्ज की गई है. यह तेलुगु दर्शकों की वजह से संभव हुआ है. आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म डकैत ने कुल कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के पहले चार दिन का हाल

अगर हम फिल्म डकैत के ओपनिंग डे से लेकर पहले 4 दिनों का हाल जानें, तो ज्यादा अच्छी कमाई नहीं देखी गई. फिल्म के पहले दिन कलेक्शन करीब 2.5 करोड़ रुपये रहा. दूसरे दिन इसमें थोड़ी गिरावट आई और कलेक्शन 2 करोड़ के आसपास रहा. तीसरे दिन शनिवार को थोड़ी बढ़ोतरी हुई और यह 3.2 करोड़ पर पहुंच गया. इसके बाद चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ के करीब कमाए.

डकैत के 5वें दिन की कमाई

फिल्म डकैत ने मंगलवार को अच्छी रफ्तार पकड़ी है. इस दिन फिल्म ने लगभग 3 करोड़ रुपए कमाए. यह पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रिकॉर्ड रहा. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु दर्शकों के द्वारा यह फिल्म ज्यादा देखी गई. दर्शकों की बढ़ती संख्या से लग रहा है कि फिल्म अब हिट की राह पर है.

विज्ञापन

अब तक कुल कलेक्शन

पांच दिनों में फिल्म ‘डकैत’ ने भारत में कुल मिलाकर करीब 25.50 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कुल 41.69 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. यह आंकड़ा फिल्म के लिए उम्मीद जगाने वाला है.

विज्ञापन

क्यों बढ़ रही है रफ्तार?

फिल्म की तारीफें सोशल मीडिया पर हो रही हैं. अनुराग कश्यप की एक्टिंग और कहानी की गहराई लोगों को पसंद आ रही है. बाकी अभिनेताओं का अभिनय भी दमदार है. फिल्म में एक्शन और ड्रामा का अच्छा मिश्रण है, जो दर्शकों को थिएटर खींच रहा है. छोटे शहरों और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ