मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुकी है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर भी इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। चौथे दिन भी पहले दिन के मुकाबले कमाई कम रही, मगर ओवरऑल कलेक्शन पर नजर डालें तो ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
राम सेतु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ram Setu Box Office Collection Day 4)
अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। दूसरे दिन ये आंकड़ा उससे कम रहा लेकिन डबल नंबर्स के साथ इसने 11.40 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन महज 8.50 करोड़ ही रहा।
अब चौथे दिन के नंबर्स पर नजर डालें तो, राम सेतु के चौथे दिन का कलेक्शन महज 6.05 करोड़ रहा। इसी के साथ कुल आंकड़ों को देखें तो, 41.45 करोड़ का बिजनेस किया है, जो इसके अपनोनेंट फिल्म ‘थैंक गॉड’ के मुकाबले काफी अच्छा है।
अभी पढ़ें – Bharti Singh & Harsh Limbachiya Drugs Case: NCB की मुंबई शाखा ने दायर की 200 पन्नों की चार्जशीट
अक्षय कुमार की इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक में बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और रक्षा बंधन रिलीज हुई है। लेकिन इनमें से किसी ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया। वहीं मेकर्स को उम्मीद थी कि ‘राम सेतु’ पहले दिन के मुकाबले दूसरे और तीसरे दिन ज्यादा बिजनेस करेगी लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। हालांकि, वीकेंड पर ये आंकड़े बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
अभी पढ़ें – सिंगर Palak Muchhal और Mithoon करने जा रहे हैं शादी, ‘आशिकी 2’ के दौरान आए थे करीब
‘राम सेतु’ के बारे में
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। अक्षय के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्शन-एडवेंचर ड्रामा राम सेतु एक पुरातत्वविद् पर केंद्रित है जो यह निर्धारित कर रहा है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविक स्थान।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines