Rakhi Sawant On Ambani Family: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) लाइमलाइट में रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। अब जब उनकी इंडिया वापसी हो चुकी है तो उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है, जिससे हर तरफ हचलच मच गई है। राखी का कहना है कि वो बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होंगी। उनके इस बयान के बाद हर कोई जानने के लिए बेताब है कि क्या सच में अंबानी परिवार ने उन्हें न्योता भेजा है? इतना ही नहीं राखी ने तो इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना पर भी बड़ा बयान दे दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर ड्रामा क्वीन ने क्या कहा है?
यह भी पढ़ें: Urfi Javed को ये क्या हुआ? लाल आंखें और सूजा हुआ चेहरा देखकर फैंस हुए शॉक्ड
दुबई से लौट चुकी हैं राखी
बता दें कि राखी सावंत पिछले काफी दिनों से दुबई में थीं। ऐसे में पैपराजी भी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब थे। इसलिए वापस आते ही राखी पैपराजी से मुखातिब हुईं और मीडिया के सामने खूब सारी बातें की। इस दौरान उन्होंने ये भी बता दिया कि फाइनली उन्हें मुकेश अंबानी की तरफ से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इनविटेशन मिल गया है।
वीडियो में क्या बोलीं एक्ट्रेस?
वीडियो में ड्रामा क्वीन कहती दिख रही हैं, ‘फाइनली मैंने गुहार लगाई थी अंबानी जी को उन्होंने फाइनली मुझे बुला लिया है। मुझे पूरे वर्ल्ड ने कहा कि आपको क्यों नहीं बुलाया? तो मैंने कहा कि मैं एक परफॉर्मेंस का 5 हजार करोड़ लेती हूं। रिहाना एक हजार करोड़ में आती है, वो भी फटे हुए कपड़े पहनकर।’ राखी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब उनके बयान में कितनी सच्चाई है ये तो वो खुद ही जानें।
प्री-वेडिंग में नहीं हुईं थी शामिल
गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में राखी सावंत को अंबानी फैमिली ने इनविटेशन नहीं दिया था। उस वक्त ड्रामा क्वीन ने काफी भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा था कि ‘अंबानी जी आपने मुझे क्यों नहीं बुलाया? रिहाना को बुलाया। अरे मैं तो फ्री में आती और परफॉर्मेंस देती। मैं आपके घर के सारे काम भी निपटा देती।’ वहीं अब उनका कहना है कि उन्हें अनंत और राधिका का शादी का इनविटेशन मिल चुका है।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
16 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines