Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

मशहूर हरियाणवी सिंगर के इन गानों पर आज भी खूब झूमती है पब्लिक, ये हैं राजू पंजाबी के सुपरहिट गाने

Raju Punjabi Hit Songs: आज सुबह हरियाणवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई। हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया, उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। राजू लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। राजू का इलाज चल रहा था, लेकिन फिर उनकी तबीयत […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Aug 22, 2023 19:37
Raju Punjabi Hit Songs
Raju Punjabi Hit Songs

Raju Punjabi Hit Songs: आज सुबह हरियाणवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई। हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया, उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।

राजू लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। राजू का इलाज चल रहा था, लेकिन फिर उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजू के निधन से उनके फैंस बेहद दुखी है और शोक जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘इनकी एक-एक ताली मेरे लिए एक-एक सांस बराबर’, किसके लिए अमिताभ बच्चन ने कही ये बात?

बेहद शानदार कलाकार थे राजू पंजाबी

राजू हरियाणवी इंडस्ट्री के बेहद शानदार कलाकार थे और उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए। फैंस को राजू के गाने बेहद पसंद आते हैं और फैंस में उनके गानों के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

---विज्ञापन---

हरियाणा से लेकर यूपी, राजस्थान तक राजू के गानों की धूम

राजू के कई सुपरहिट गाने हैं, जिसमें सॉलिड बॉडी, ठाडा भरतार, तू चीज लाजवाब जैसे गाने शामिल है। राजू की धूम हरियाणवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक थी और उन्होंने अपने गानों से ना सिर्फ हरियाणा बल्कि यूपी, राजस्थान और दिल्ली तक में तहलका मचा रखा था। चलिए जान लेते हैं राजू के कुछ हिट गानों के बारे में…

ये हैं राजू के हिट गाने

1. देसी देसी ना बोल्या कर

देसी देसी ना बोल्या कर गाने को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज है, फैंस को ये गाना बेहद पंसद है और सोनोटेक के यूट्यूब पर इस गाने के 38 मिलियन व्यूज है। साथ ही आज भी इस गाने को लेकर फैंस में वही क्रेज है और लाखों लोग आज भी इस गाने पर खूब रील्स बनाते हैं।

2. ठाडा भरतार

बता दें कि राजू के कई गानों में सपना चौधरी ने भी अपना जलवा दिखाया है और वो सभी गाने सुपरहिट भी रहे हैं। उन्हीं में से एक है ठाडा भरतार, इस गाने का क्रेज फैंस में आज भी दोगुना है।

3. सॉलिड बॉडी

राजू का गाना सॉलिड बॉडी जब आया था तो इसने तहलका मचा दिया था। फैंस में इस गाने का अलग ही क्रेज और इस गाने की सबसे खास बात ये है कि आज भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है और ये फैंस को उतना ही पसंद है।

4. तू चीज लाजवाब

जब से ये गाना आया है तब से ही लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और फैंस को बेहद पसंद है। इस गाने को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं और हमेशा शादियों में इसको बजाया भी जाता है।

First published on: Aug 22, 2023 07:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.