'इनकी एक-एक ताली मेरे लिए एक-एक सांस बराबर', किसके लिए अमिताभ बच्चन ने कही ये बात?

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

Kaun Banega Crorepati 15: इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन दर्शको का जमकर मनोरंजन कर रहा है। फैंस में शो के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, बिग बी भी जमकर अपने ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस बीच अब सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टग्राम पर शो का एक लेटेस्ट वीडियो शयेर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ये सिर्फ एक शो नहीं है बल्कि ये एक इमोशन है।

विज्ञापन

केबीसी इज नोट आ शो

दरअसल, हाल ही में सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन और ऑडियंस की फीलिंग्स को दिखाया गया है। वीडियो के शुरू में लिखा आता है कि ”केबीसी इज नोट आ शो, केबीसी इज इमोशन। इसके साथ ही बैकग्राउंड से महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज आती है वो कहते हैं कि जैसे ही मैं दौड़ता हुआ आता हूं, हंसते, मुस्कुराते चेहरे देखता हूं, इनकी तालियां सुनता हूं, शोरगुल और खुशियां देखता हूं, इनकी एक-एक ताली मेरे लिए एक-एक सांस बराबर है।

विज्ञापन

बेहद भावुक करने वाला है शो का लेटेस्ट वीडियो

इसके बाद वीडियो में ऑडियंस में से एक महिला दिखाई जाती है और वो कहती है कि केबीसी हम सब रिश्तों को बांधे हुए रखता है, इसके बाद एक और ऑडियंस को दिखाया जाता है वो कहते हैं कि मेरे लिए कौन बनेगा करोड़पति का मतलब ही अमिताभ बच्चन है, इतना सुनते ही बिग बी अपने हाथ जोड़ लेते हैं। ये वीडियो बेहद भावुक करने वाला है और इसे देखकर किसी की भी आंखों से आंसू छलक जाएं।

विज्ञापन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन

बता दें कि इस बार टेलीविजन पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। इस बार भी शो के होस्ट बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ही है। बताते चलें कि साल 2000 में पहली बार शो का प्रीमियर हुआ था, तब भी इसे बिग बी ने ही होस्ट किया था, लेकिन तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया। हालांकि इसके बाद से अमिताभ बच्चन ही शो को होस्ट कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ