---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Rajpal Yadav के कर्ज का बोझ होगा कम, इस शख्स ने दिए 1 करोड़ 11 लाख; सोनू सूद भी कर चुके मदद का ऐलान

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजपाल यादप मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चेक बाउंस मामले में एक्टर मुसिबतों का सामना कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड सितारे भी एक्टर की मदद के लिए उतरे हैं. पहले सोनू सूद तो अब एक और शख्स ने एक्टर को पैसे देने का ऐलान किया है.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 11, 2026 07:41
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चेक बाउंस होने के बाद एक्टर को कानूनी विवाद का सामना करना पड़ रहा है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया था. वहीं हाल ही में एक्टर की मदद के लिए जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह सामने आए हैं. इंद्रजीत सिंह ने राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है. जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर से पहले सोनू सूद भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए थे और मदद का ऐलान किया था.

सपोर्ट में उतरे इंद्रजीत सिंह

वहीं अब सोनू सूद के बाद इंद्रजीत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. पोस्ट शेयर करते हुए इंद्रजीत सिंह ने राजपाल यादव को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. इंद्रजीत सिंह ने कहा, ‘सोशल मीडिया के जरिए हमें राजपाल यादव जी के दुख और तकलीफ के बारे में पता चला. ये जानकर बहुत दुख हुआ. राजपाल यादव जी सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी हैं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vadh 2 या Bhabiji Ghar Par Hain… किसका कलेक्शन ज्यादा? जानें दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई

पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

इंद्रजीत सिंह ने आगे कहा, ‘ऐसे मुश्किल समय में हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके और उनके परिवार के साथ खड़े रहें. मैं, Gem Tunes Family की तरफ से राजपाल भाई को 1,11,00,000 (एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक मदद दे रहा हूं. हमारी E Vision की लीगल टीम इस प्रक्रिया पर काम कर रही है. मैं सभी देशवासियों से भी विनम्र निवेदन करता हूं कि इस दुख की घड़ी में आगे आएं और अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करें, ताकि उनके परिवार को सहारा मिल सके.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2-Mardaani 3 के कलेक्शन में उछाल, दोनों फिल्में कमाई के लिए लगा रही जोर

सोनू सूद भी सपोर्ट में उतरे

इंद्रजीत सिंह से पहले सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया था. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल भी हुआ. वहीं सोनू सूद के बाद टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी भी राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे और उन्हें आर्थिक मदद देने का ऐलान किया. बता दें राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. वहीं एक्टर ने भावुक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं.

First published on: Feb 11, 2026 07:41 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.