Vadh 2 या Bhabiji Ghar Par Hain… किसका कलेक्शन ज्यादा? जानें दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई

Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5: नीना गुप्ता की ‘वध 2’ और आसिफ शेख की ‘भाबीजी घर पर हैं’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5

'वध 2' और 'भाबीजी घर पर हैं' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ‘वध 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने जहां शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की. वहीं अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसके साथ ही आसिफ शेख की ‘भाबीजी घर पर हैं’ को भी 5 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई में भी गिरावट दिख रही है. नीना गुप्ता की फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन ये आते ही फुस्स हो गई. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘वध 2’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘वध 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.64% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 4.97%, दोपहर के शो 11.85%, शाम के शो 10.73% और रात के शो 15.01% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 2.93 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 3.14 करोड़ है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

‘भाबीजी घर पर हैं’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर आसिफ शेख की ‘भाबीजी घर पर हैं’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 17 लाख की ही कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 1.19 करोड़ की ही कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 1.35 करोड़ की ही कमाई की है. बता दें इस फिल्म को मशहूर टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से बनाया गया है.

विज्ञापन

ऑडियंस का मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ‘वध 2’ के पहले पार्ट ‘वध’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई थी, जो फैंस को काफी पसंद भी आई थी. वहीं फिल्म का पार्ट 2 भी थ्रिलर है. ऑडियंस को इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है. साथ ही आसिफ शेख की ‘भाबीजी घर पर हैं’ मूवी से ज्यादा टीवी सीरियल को प्यार मिल चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ