Rajesh Khanna Bigg Boss Offer: बिग बॉस में हर साल बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज को मेकर्स कास्ट करते हैं। इस शो में अब तक मनोरंजन जगत के नई नामी चेहरे नजर आ चुके हैं, फिर वो चाहे पूजा भट्ट हों या फिर शक्ति कपूर। लेकिन क्या आप जानते हैं ये शो बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना को भी ऑफर हो चुका है। जी हां, अब जाकर इस बात का खुलासा हुआ है कि टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस राजेश खन्ना को पार्टिसिपेट करने के लिए अप्रोच करना चाहता था।
राजेश खन्ना को बिग बॉस ने किया था अप्रोच
सीजन 3 के लिए सुपरस्टार राजेश खन्ना को शो का ऑफर आया था। बता दें, उस दौरान एक्टर का करियर डूबने वाला था बावजूद इसके मेकर्स उन्हें मोटी रकम देकर शो में लाना चाहते थे। मेकर्स ने पूरी कोशिश की कि सुपरस्टार इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लें। उन्होंने उनके सामने एक ऐसा लालच रखा जिसे मना कर पाना किसी भी एक्टर के लिए मुश्किल हो जाता। यहां बात फीस की हो रही है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस में राजेश खन्ना को लाने के लिए मेकर्स उन्हें एक एपिसोड के इतने पैसे देने को तैयार थे, बाकि किसी कंटेस्टेंट को पूरे सीजन के मिलाकर भी न मिल पाएं।
एक एपिसोड के ऑफर हुए 3.5 करोड़
डूबते करियर के बीच भी उन्हें हर एपिसोड के 3.5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था। एक एपिसोड के 3.5 करोड़ रुपये शायद ही इससे पहले किसी को ऑफर हुए होंगे। बावजूद इसके राजेश खन्ना ने इस शो के ऑफर को मिनटों में ठुकरा दिया था। बता दें, एक्टर के खास दोस्त ने खुद इस बात का खुलासा किया है। पत्रकार अली पीटर जॉन ने अब रिवील किया है कि मेकर्स ने उन्हें बुलाया था और वो एक्टर को कास्ट करने के लिए जोर दे रहे थे। ऐसे में जब उन्होंने राजेश खन्ना को इस बारे में बताया तो एक्टर बोले ‘नहीं, नहीं, राजेश खन्ना ऐसे शोज थोड़ी करेंगे।’
यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: इन 4 फिल्मों ने सुनाई देश के बहादुरों की अनसुनी कहानी
एक्टर ने कर दी देर
फीस सुनने के बाद भी उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया। हालांकि, कुछ वक्त बाद एक्टर ने शो करने की इच्छा जताई, लेकिन जब तक उन्होंने हामी भरी मेकर्स का इरादा बदल चुका था। फिर कलर्स ने राजेश खन्ना में इंटरेस्ट नहीं दिखाया और वो ऑफर बर्बाद चला गया। बता दें, ये सीजन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
36 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
1 day agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines