हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajat Dalal ने Salman Khan के सामने मानी गलती? बोले- एक्शन का रिएक्शन...

Bigg Boss 18: फेमस कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 में इस बार रजत दलाल भी नजर आ रहे हैं। जी हां, रजत ने शो में 10वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। शो के प्रीमियर में उन्होंने सलमान खान के सामने अपनी गलती भी मान ली।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टीवी के फेमस कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 में सोशल मीडिया का फेमस चेहरा रजत दलाल भी नजर आए हैं। जी हां, बिग बॉस 18 में रजत ने 10वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। शो के प्रीमियर में ही रजत दलाल ने सलमान खान के सामने की बातें की और उन्होंने अपनी गलती भी मानी। हालांकि इस दौरान को अपने फेवर में सफाई देने से भी नहीं चूके। आइए जानते हैं कि रजत ने क्या कहा?

सलमान ने पूछे सवाल

दरअसल, शो के प्रीमियर में सलमान खान, रजत का वेलकम करते हैं और कहते हैं कि रजत जब आपने देश के लिए इतने मेडल जीते तो आपको कोई नहीं जानता था, लेकिन जबसे आपकी कंट्रोवर्सी शुरू हुई है, तबसे आपका नाम होना शुरू हो गया है, तो ऐसा क्यों? सलमान के इस सवाल पर रजत जवाब देते हैं और कहते हैं कि सर मुझे ऐसा लगता है कि नॉर्मल ऑडियंस को क्लेश पसंद है, लड़ाई पसंद है, तो जब ये चीजें सामने आई, तो बहुत सारे लोगों ने देखा।

पॉवरलिफ्टिंग करते थे रजत दलाल

रजत ने आगे कहा कि फर्क कुछ नहीं है, जब पॉजिटिव साइड थी, तो ऑडियंस कम थी और नेगेटिव साइड में ज्यादा है। सलमान ने पूछा कि जब पॉवरलिफ्टिंग करते थे, तो कितने लोग देखते थे। रजत ने कहा कि ज्यादा नहीं लेकिन 200 से लेकर 600-700 के बीच होते थे। सलमान ने आगे कहा कि अब सोशल मीडिया पर जब कोई क्लेश होता है, तो कितने लोग आते हैं। इस पर रजत कहते हैं कि इंस्टाग्राम ने मेरा लाइव बंद किया हुआ है, लेकिन जब होता था, तो लाख-दो लाख से पांच लाख तक भी गए हैं।

विज्ञापन

गलती मेरे पार्ट पर होती है- रजत

सलमान ने रजत से कहा कि हमने आपको ये कहते सुना है कि किसी कंट्रोवर्सी में आपकी गलती नहीं होती? तो रजत कहते हैं कि गलती मेरे पार्ट पर होती है और मैं उस चीज के लिए मना भी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं कभी पहल नहीं करता। रजत ने कहा कि अगर कोई मुझे छेड़ रहा है तो एक्शन का कुछ तो रिएक्शन मैं दूंगा और मैंने कभी किसी इंफ्लूएंसर से पंगा लिया नहीं।

स्वामी वाली कंट्रोवर्सी 

इसके बाद सलमान ने रजत से स्वामी वाली कंट्रोवर्सी के बारे में पूछा, जिस पर रजत ने कहा कि ये कंट्रोवर्सी नहीं थी, हुआ ये था कि मम्मी-पापा मार्केट चले गए और मैं गाड़ी निकालने गया। जैसे ही मैं गाड़ी निकाल रहा था तो एक साधु आता और कहता है कि पहलवान तेरा भला हो। तो आप शक्ल से पहचान लेते हो कि कौन असली है और कौन नकली।

विज्ञापन

रजत ने पूछा सवाल

मैंने कहा कि चलो आपको खाना खिलाता हूं और आप घर चलो। जब मैंने उन्हें घर में बिठाया तो उन्होंने अपने दो बंद और बुला लिए। रजत ने आगे कहा कि मेरे घर में तीन लोग थे और मैंने दरवाजा बंद किया। घर में अब चार लोग हो गए मैं और वो तीन। हथौड़ा मेरे हाथ में था और मैंने कहा कि प्यार से एक बार हनुमान चालीसा सुना दो, लेकिन उनको आती ही नहीं थी। फिर मैंने कहा कि चलो गायत्री मंत्र सुना दो, लेकिन उनको वो भी नहीं आता था। फिर मैंने पूछा कि चलो राम जी के भाई का नाम ही बता दो, लेकिन उन्हें वो भी नहीं पता था। अब अगर कोई हमारे धर्म और रीति-रिवाजों का गलत मजाक उड़ाएगा, वो भी अपने पैसे कमाने के लिए तो इस चीज को नहीं माना जा सकता।

यह भी पढ़ें- Gangubai में नजर आ चुकी हैं Bigg Boss की 8वीं कंटेस्टेंट, ट्रॉफी के अलावा क्या है शो में आने की वजह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola