Rajat Dalal In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस दौरान सभी घरवालों से उनकी गेम से जुड़े कई सवाल पूछे गए। कुछ घरवालों का पर्दाफाश भी किया गया। इस लिस्ट में रजत दलाल का नाम भी शामिल है। रजत दलाल पर मीडिया ने सवाल उठाया कि वह शो में अपनी इमेज मेकओवर करने आए हैं लेकिन शो के दौरान उन्होंने घरवालों को कई बार धमकियां दी हैं। मीडिया ने उनके घरवाले और बाहर वाले रिश्ते पर भी सवाल उठाए।
लड़कियों का स्टैंड लेने की बात
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल से मीडिया ने कई सवाल पूछे। रजत से सबसे पहले पूछा गया कि शो के दौरान वह हमेशा कहते हैं कि वह घर की सारी लड़कियों का स्टैंड लेंगे लेकिन उन्होंने सिर्फ ईशा सिंह और सारा खान के लिए स्टैंड लिया है। इस पर रजत कहते हैं, ‘मैं हमेशा घर के मुद्दों पर खड़ा रहा हूं। अगर आप कुछ और देखकर आए हैं तो नहीं कह सकता।’
यह भी पढ़ें: Karanveer को विलेन दिखाने के लिए Bigg Boss ने चले 5 दांव, गेम पर उठाए सवाल
शिल्पा शिरोडकर को रिस्पेक्ट नहीं देना
मीडिया ने रजत दलाल से शिल्पा शिरोडकर के साथ किए गए गलत व्यवहार पर भी सवाल उठाया। क्या वह एक महिला नहीं हैं? इस सवाल पर रजत ने कहा कि ‘उनके हिसाब से शिल्पा कंफ्यूज रहती हैं और उनका दिमाग घुटनों में है। मैं 22 साल छोटा हूं लेकिन किसी की सुनने नहीं बैठा हूं।’
करणवीर मेहरा के साथ झगड़ा
रजत दलाल से तीसरा सवाल पूछा गया कि एक टास्क के दौरान वह काफी एग्रेसिव हो गए थे, जब करणवीर मेहरा ने उनकी दाढ़ी काट दी थी। वह चाहते तो टास्क से बीच में उठ सकते थे। इस पर रजत कहते हैं, ‘मुझे टास्क करना था और रही बात दाढ़ी काटने की तो मैं करण के बाल काटकर रहूंगा।’
रजत दलाल का नकली गेम
रजत दलाल से पूछा गया कि उनके बारे में बाहर कहा जा रहा है कि वह शो में जैसे हैं, वैसे असल में नहीं हैं। वह दो दिन में घरवालों को मारकर बाहर आ सकते हैं। इस पर रजत कहते हैं, ‘मेरे दिल में क्या चल रहा है और क्या हो रहा है, कई बार आदमी को खुद पता नहीं होता। कोई कुछ बोले तो मैं हर बात नहीं सुनूंगा।’
घरवालों को कई बार दी धमकी
रजत दलाल पर यह भी सवाल उठा कि वह घरवालों को कई बार धमकी दे चुके हैं कि बाहर मिला तो फाड़ दूंगा। वह ऊपर वाले से नहीं डरते? वह आकर ऐसा क्या करने वाले हैं? इस पर रजत दलाल के चेहरे का रंग उड़ जाता है।
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
5 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
7 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
7 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
8 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
10 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
10 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
15 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
17 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines