Raja Kumari: राजा कुमारी की एल्बम ‘द ब्रिज’ रिलीज, गायिका बोलीं- ‘यह मेरे लिए बच्चे की तरह है’

Raja Kumari: अमेरिकी रैपर, गायिका और गीतकार राजा कुमारी (Raja Kumari THE BRIDGE) ने अपना नया एल्बम ‘द ब्रिज’ रिलीज किया है।एल्बम ‘द ब्रिज’ देवी सरस्वती को समर्पित है। यह एल्बम प्यार, जुनून और देवी सरस्वती के साथ उनके शाश्वत सम्मान और संबंध के सही सार को दर्शाता है।महामारी के दौरान बनाया गया था एल्बमएल्बम […]

---विज्ञापन---

Raja Kumari: अमेरिकी रैपर, गायिका और गीतकार राजा कुमारी (Raja Kumari THE BRIDGE) ने अपना नया एल्बम ‘द ब्रिज’ रिलीज किया है।

एल्बम ‘द ब्रिज’ देवी सरस्वती को समर्पित है। यह एल्बम प्यार, जुनून और देवी सरस्वती के साथ उनके शाश्वत सम्मान और संबंध के सही सार को दर्शाता है।

महामारी के दौरान बनाया गया था एल्बम

एल्बम ‘द ब्रिज’ में ‘बॉर्न टू विन’, ‘नो नजर’, ‘बेबीलोन’, ‘जूस’, ‘लव्सिक’, ‘ला इंडिया’, ‘गॉड्स’ और ‘फियरलेस’ शीर्षक वाले 9 गाने शामिल हैं। एल्बम महामारी के दौरान बनाया गया था। यह भारत में गोवा, लॉस एंजिल्स और कैलिफोर्निया में बिग बीयर में रिकॉर्ड किया गया था।

पश्चिम और पूर्व के सभी गैप को पाटने का एक प्रयास

राजा कुमारी ने ‘द ब्रिज’ के बारे में बात करते हुए कहा है कि यह एल्बम मेरे लिए एक बच्चे की तरह है, इसे बहुत प्यार से बनाया गया है। सही अर्थ में पश्चिम और पूर्व, प्राचीन और भविष्य के बीच सभी गैप को पाटने का एक प्रयास है।

मैं वास्तव में अपने करीबी लोगों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रही हूं- राजा कुमारी

इसके आगे राजा कुमारी ने कहा है कि- मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे अपना प्यार और समर्थन देंगे। एल्बम के गानों को सुनने के बाद मैं वास्तव में अपने करीबी लोगों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रही हूं। ‘द ब्रिज’ को राजा कुमारी के स्वतंत्र बैनर गॉडमदर रिकॉर्डस के तहत रिलीज किया गया है।

First published on: Apr 29, 2023 03:49 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें