हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sakshi Malik ने खींचे बाल, Raghav Juyal ने जड़ दिया थप्पड़; वायरल हुआ भद्दी फाइट का वीडियो

Sakshi Malik Raghav Juyal: राघव जुयाल और साक्षी मलिक के बीच झड़प का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों ही एक्टर्स एक-दूसरे पर हावी होते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
राघव जुयाल और साक्षी मलिक की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। (Photo Credit- Instagram)

Sakshi Malik Raghav Juyal Fight Video: सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक के बीच हाथापाई होती हुई दिखाई दे रही है। ये वीडियो इतना इंटेंस लग रहा है कि सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। वीडियो में दोनों एक्टर्स किसी बात पर बुरी तरह से झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला हाथ से बाहर दिखाई दे रहा है।

राघव जुयाल और साक्षी मलिक की हाथापाई का वीडियो वायरल

वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे दोनों किसी रिहर्सल हॉल में हैं और इन दोनों के साथ दो और लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में नजर आ रहा है कि साक्षी मलिक बेहद गुस्से में राघव जुयाल के बाल खींचती हैं और उन पर जमकर बरसती हैं। तभी एक लड़का साक्षी मलिक को पीछे खींचता है। एक्ट्रेस को दोनों लड़के रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तभी साक्षी की हरकत पर राघव जुयाल इतना भड़क जाते हैं कि वो एक्ट्रेस को गाल पर ही तमाचा जड़ देते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस दोबारा उन्हें मारने के लिए आगे की तरफ बढ़ती हैं, लेकिन बाकी दोनों लड़के उन्हें रोक लेते हैं।

राघव जुयाल ने साक्षी मलिक को मारा थप्पड़

एक लड़का एक्ट्रेस को समझाने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है। इस दौरान ये दोनों एक्टर्स अपना आपा खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। साक्षी ना सिर्फ गुस्से में आग बबूला हो रही हैं, बल्कि वो थप्पड़ खाने के बाद रोती हुई भी दिखाई दे रही हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखकर फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं। अब इस मामले पर एक्ट्रेस साक्षी मलिक का बयान भी आ चुका है। उन्होंने बताया है कि इस वीडियो के पीछे की असली कहानी क्या है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sonali Bendre को धार्मिक भावनाएं आहत कर जाना पड़ा जेल, एक कुर्ता कैसे बना था एक्ट्रेस के लिए मुसीबत?

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

आपको बता दें, जब साक्षी मलिक और राघव जुयाल की हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ, तो एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर सफाई भी देनी पड़ गई। साक्षी मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी से एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस मामले में सफाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दोस्तों ये सिर्फ हाल ही में हुई एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन का सीन है। यहां किसी को दुख पहुंचाने या ऑफेंड करने का कोई इरादा नहीं था। बस 4 एक्टर्स परफॉर्म कर रहे थे। उम्मीद है कि आप लोग समझेंगे।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola