Prabhas Facebook Page Hacked: साउथ के सुपरस्टार का फेसबुक पेज हुआ हैक, हैकर्स ने प्रभास के एफबी से शेयर किए वीडियो

Prabhas Facebook Page Hacked: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। हालांकि एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी प्रभास फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए ही शेयर करते हैं।इस बीच अब खबर है कि प्रभास का फेसबुक पेज हैक हो गया है। इसकी […]

---विज्ञापन---

Prabhas Facebook Page Hacked: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। हालांकि एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी प्रभास फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए ही शेयर करते हैं।

इस बीच अब खबर है कि प्रभास का फेसबुक पेज हैक हो गया है। इसकी जानकारी प्रभास ने खुद ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt On Pooja Bhatt: आलिया भट्ट ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के इन कंटेस्टेंट को बताया ‘रॉकी और रानी’, देखें वीडियो

Prabhas का फेसबुक पेज हैक

बता दें कि बीती रात यानी 27 जुलाई की रात को प्रभास का फेसबुक पेज हैक हो गया। हैकर्स ने एक्टर के फेसबुक से दो वायरल वीडियो “अनलकी ह्यूमन” और “बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड” टाइटल के साथ शेयर कर दिए। इसके बाद प्रभास ने पुष्टि की कि उनके पेज के साथ ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ किया गया है। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि “सभी को नमस्कार, मेरे फेसबुक पेज के साथ ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ हो गया है, टीम इसे सुलझा रही है।”

Prabhas Facebook Page Hacked

Prabhas Facebook Page Hacked

फैंस को हुआ गड़बड़ी का शक

बता दें कि अभिनेता के फैंस हमेशा एक्टर के अपडे़ट के लिए उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं और इसलिए एक्टिव भी रहते हैं। जब फैंस को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत ही इसको प्रभास की सोशल मीडिया टीम के सामने रखा। जैसे ही प्रभास की टीम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए ऑफिशियल अकाउंट को रिट्रिव किया। इसके बाद फैंस की जान में जान आई।

Prabhas Facebook Page Hacked

Prabhas Facebook Page Hacked

बहुत बड़ी है प्रभास की फैन फॉलोइंग

बता दें कि प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और एक्टर के एफबी पेज पर 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। वहीं, अभिनेता सिर्फ एसएस राजामौली को फॉलो करते हैं। इसके साथ ही बता दें कि प्रभास हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आई थी। वहीं, इस फिल्म को ने खूब सुर्खियां भी बटोरी है। अब प्रभास एक्शन-थ्रिलर सालार पार्ट 1: सीजफायर में नजर आने वाले हैं।

First published on: Jul 28, 2023 09:38 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें