मिर्जापुर के ‘मुन्ना भईया’ का नया अंदाज, OTT पर आते ही छाई 7 एपिसोड की ये सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आज यानी 16 सितंबर को एक सीरीज रिलीज हुई है, जिसे 7 एपिसोड के साथ स्ट्रीम किया गया है. इस सीरीज में दिव्येंदू शर्मा ने अहम किरदार निभाया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 16, 2026 16:27
Share :
'वेटिंग है' सीरीज (PIC-
MX Player by Prime Video. Youtube)
---विज्ञापन---
आज यानी 16 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. इस सीरीज का फैंस भी काफी समय से इंतजार कर रहे थे. इस सीरीज को मेकर्स ने 7 एपिसोड के साथ रिलीज किया है
अगर आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज की खोज में थे, तो यह सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. इस आप भी सोच रहे होगे कि हम कौन सी सीरीज की बात कर रहे है. बता दें कि इस सीरीज में मिर्जापुर के ‘मु्न्ना भईया’ का काफी दमदार किरदार नजर आया है, जो लोगों को काफी पसंद आने वाला है.
हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, वो कोई नहीं बल्कि प्राइम वीडियो की सीरीज ‘वेटिंग है’ (Waiting Hai) का नाम आता है. इस सीरीज में मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानी अभिनेता दिव्येंदु शर्मा काफी शानदार किरदार में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो के साथ-साथ एमएक्स प्लेयर पर भी देखने का प्लान बना सकते हैं. आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता दिव्येंदु शर्मा की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ लोगों को काफी जबरदस्त लगी है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की है. इस मूवी में दिव्येंदु शर्मा के अलावा पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन अहम किरदार में नजर आए हैं.
वहीं दिव्येंदु शर्मा की नई वेब सीरीज ‘वेटिंग है’ (Waiting Hai) की बात करें, तो इस सीरीज में दिव्येंदु के अलावा कुमुद मिश्रा, सुनीता राजभर, भुवन अरोड़ा और हर्षिता गौर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को समीर विद्वांस के निर्देशन में तैयार किया गया है. बता दें कि समीर विद्वांस ने अपने करियर में सत्यप्रेम की कथा, आनंदी गोपाल, धुराला और टाइम प्लीज जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह सीरीज ओटीटी पर दर्शकों को कैसी लगती है.
---विज्ञापन---
सीरीज के कहानी की बात करें, तो इस सीरीज में आपको रेलवे द्वारा संचालित तत्काल टिकट प्रक्रिया और इसमें किए जाने वाले खतरनाक घोटाले के बारे में देखने को मिलता है. सीरीज में एक्टर दिव्येंदु शर्मा रेलवे पुलिस (RPF) कॉन्सटेबल सुगम मिश्रा का किरदार निभाया है.