PM Modi Oath Taking Ceremony: आज पूरे देश में एक ही चीज को लेकर चर्चा चल रही है। कुछ ही देर में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ये एक ऐतिहासिक पल हैं। जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी वो दूसरे भारतीय नेता हैं जो तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में आज राष्ट्रपति भवन नेताओं और सेलिब्रिटीज से भर चुका है। साल 2014 और 2019 के बाद एक फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।
बॉलीवुड स्टार्स से लेकर अंबानी तक हुए शामिल
ऐसे में अब नई बड़े स्टार्स उन्हें शपथ लेते हुए देखने के लिए पहुंच रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री की शान और बॉलीवुड के बड़े नाम यानी एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) भी अब वहां पहुंच चुके हैं। उनके अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अनुपम खेर (Anupam Kher) भी शामिल हो गए हैं। मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ इस खास पल का हिस्सा बनने पहुंच चुके हैं।
शाहरुख और अक्षय दिखे साथ
इनके अलावा बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने दोस्त अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ दिखाई दिए हैं। दोनों को एक तस्वीर में गले लगते हुए भी देखा गया है। अब इनकी ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। मथुरा से तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने वालीं हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कहा है कि ये एक खुशी का पल है और जो काम अब तक अधूरे रह गए थे वो तीसरी बार में पूरे हो जाएंगे।
कंगना और चिराग भी पहुंचे
एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जो मंडी से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल कर चुकी हैं वो भी सज-धजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने आई हैं। साथ ही चिराग पासवान (Chirag Paswan) के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वो नरेंद्र मोदी के विश्वास पर खरे उतरने की बातें कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix की रोमांटिक Korean सीरीज ने बॉलीवुड रोमांस को पछाड़ा, किसिंग सीन ने लगाई आग
विक्रांत मैसी- राजकुमार हिरानी के साथ आए नजर
12वीं फेल (12th Fail) एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी सूट-बूट में सज-धजकर राष्ट्रपति भवन पहुंचे और वो बेहद खुश दिखाई दिए और उन्होंने कहा है कि वो आने वाले 5 साल देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उनके साथ फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) भी नजर आए।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines