पीएम मोदी ने तैमूर और जेह के लिए दिए ऑटोग्राफ, करीना कपूर ने शेयर कीं ये खास तस्वीरें

Raj Kapoor 100th Anniversary: पीएम मोदी ने करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडलों तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) के लिए ऑटोग्राफ दिए। कपूर परिवार राज कपूर की 100वीं जयंती को मनाने की खास तैयारी कर रहा है।

PM Modi Kareena Kapoor

पीएम मोदी, करीना कपूर।

विज्ञापन

Raj Kapoor 100th Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज कपूर परिवार की ओर से महान अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती को खास अंदाज में मनाया जाएगा। इसके लिए कई सिनेमाघरों में ‘शो मैन’ राज कपूर की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कपूर परिवार 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती मनाएगा। इसके लिए वे जी-जान से जुटे हैं। बुधवार को कपूर परिवार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने दिए ऑटोग्राफ 

इस दौरान करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करिश्मा कपूर समेत कपूर परिवार मौजूद रहा। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज कपूर से जुड़ी यादें साझा कीं। इस दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि मैं तीसरी पीढ़ी को भी देखना चाहता था, तो करीना और सैफ ने कहा कि करीना के बेटों तैमूर और जेह भी आना चाहते थे। हालांकि उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद पीएम मोदी ने उन्हें अपना प्यार भेजा। पीएम ने उनके लिए ऑटोग्राफ दिए।

विज्ञापन

करीना कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें 

करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मुलाकात की एक यादगार तस्वीर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- “हम अपने दादा, महान राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आमंत्रित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस उपलब्धि का जश्न मनाने में आपकी गर्मजोशी, ध्यान और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।” कपूर परिवार 13-15 दिसंबर, 2024 तक ‘राज कपूर 100 फिल्म महोत्सव’ मनाएगा। इस दौरान 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में उनकी 10 प्रतिष्ठित फिल्में दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन

आलिया ने पूछा ये सवाल 

इस दौरान आलिया भट्ट ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या आप गाने सुन पाते हैं। इस पर पीएम ने कहा कि मैं मौका मिलते ही गाना सुनता हूं। पीएम ने इस दौरान कहा कि एक बार मैं चीन में था। वहां कोई आपके पिताजी का गाना गुनगुना रहा था। मैंने उसे रिकॉर्ड करके ऋषि साहब को भेजा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ