Abhishek Re Entry in Bigg Boss House: कलर्स का फेमस शो बिग बॉस इन दिनों खूब चर्चा में है। चर्चा की वजह है अभिषेक कुमार का समर्थ पर हाथ उठाना। बिग बॉस के नियमों के अनुसार अभिषेक कुमार ने नियमों का उल्लंघन किया है, लेकिन इसके बावजूद कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने अभिषेक को सपोर्ट किया है, जिसमें रितेश देशमुख और कामिया पंजाबी जैसे नाम शामिल है।
रिक्वेस्ट करने के बावजूद अंकिता ने अभिषेक को किया घर से बाहर
केवल बॉलीवुड स्टार्स से ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी अभिषेक को लोगों का खूब सपोर्ट मिल रहा है। यहां तक कि कई लोग उन्हें बिग बॉस का विनर तक घोषित कर रहे हैं। वहीं जब घरवालों और खास कर अंकिता लोखंडे से पूछा गया कि रूल्स तोड़ने के बावजूद अभिषेक को घर में रहना चाहिए या जाना चाहिए तो अभिषेक के बहुत रिक्वेस्ट करने के बावजूद अंकिता ने कहा कि उन्हें घर छोड़कर जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने समर्थ पर हाथ उठा कर नियमों को तोड़ा है। इसके बाद दिखाया गया कि अभिषेक को इविक्ट कर दिया गया।
सलमान ने लगाई इशा-समर्थ की क्लास
अब कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर बिग बॉस शो के ‘वीकेंड का वार’ का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान दूसरे कंटेस्टेंट्स और इशा से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या आपको कोई इस तरह टॉर्चर करता, आपकी मेंटल स्टेट पर सवाल उठाता या पागल कहता है तो आप खुद को हाथ उठाने से रोक पातीं। इसके जवाब में इशा कहती हैं ‘नहीं।’
वहीं समर्थ की क्लास लगाते हुए सलमान घरवालों से कहते हैं कि किसी ने उन्हें अभिषेक को प्रोवोक होने से रोकने की कोशिश नहीं की, किसी ने उन्हें समझाया नहीं। वीडियो मे ये भी दिखाया गया कि अभिषेक वापस घर में एंट्री करते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि अभिषेक को शो में वापस इसलिए लाया गया कि क्योंकि हाथ उठाना नियमों का उल्लंघन जरूर था, लेकिन ऐसा उन्होंने अपनी मेंटल स्टेट का मजाक बनाने और पागल कहे जाने के बाद किया था, यानी अभिषेक ने जो भी किया अपने बचाव में किया।
क्या कहते हैं बिग बॉस के रूल्स
इस वीडियो के बाद लोग बिग बॉस के रूल्स और रेगुलेशन को लेकर बातें कर रहे हैं। कई लोग इन रूल्स की समझने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं बिग बॉस के उन नियमों के बारे में, जिन्हें तोड़ना अलाउड नहीं और और ऐसा होने पर कंटेस्टेंट को शो से बाहर निकाल दिया जाता है।
बिग बॉस के घर के अंदर के रूल्स के बारे में बात करें तो घर में रह रहे लोगों को किसी भी तरह की हाथापाई या अभद्र भाषा बोलने की इजाजत नहीं है। ऐसा करने पर कंटेस्टेंट को घर के अंदर सजा मिलती है या शो से बाहर तक कर दिया जाता है।
इसके अलावा सभी कंटेंस्टेंट को घर में सफाई से लेकर दूसरे काम तक खुद करने पड़ते हैं, दिन में सोने की मनाही है और बातचीत में हिंदी का प्रयोग करने के लिए कहा जाता है।
कंटेस्टेंट को कब करना पड़ सकता है 50 लाख का भुगतान
ये तो हुए वैसे रूल्स जो बिग बॉस देखने वाले ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन इसके अलावा कई रूल्स ऐसे भी हैं, जो बिग बॉस के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है। उनमें से सबसे पहला रूल है कि कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर में आने से पहले अपने नाम पर दर्ज क्रिमनल रिकॉर्ड्स को डिस्क्लोज करना पड़ता है।
कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार कोई भी कंटेस्टेंट शो को बिना बिग बॉस की मर्जी के छोड़कर नहीं जा सकता। ऐसा करने पर उसे 50 लाख रुपए का भुगतान देना होगा। कंटेस्टेंट शो के किसी भी एपिसोड, वीडियो को कट करने की रिक्वेस्ट नहीं कर सकते। शो में कंटेस्टेंट्स 24 घंटे बिग बॉस की निगरानी में रहते हैं और उनके हर मूवमेंट पर बिग बॉस की नजर रहती है।
कंटेस्टेंट्स के कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद किसी को भी ये बताने की इजाजत नहीं है वो शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। कोई बिग बॉस में जाने वाले दूसरे प्रतियोगी से पहले से बात नहीं कर सकता। ऐसा करने पर कंटेस्टेंट पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पता चलने पर बिग बॉस उस कंटेंस्टेंट को कभी भी शो से बाहर निकाल सकते हैं। शो में हिस्सा लेने के लिए हर कंटेस्टेंट को मिनिमम गारंटी अमाउंट पे करना पड़ता है। रिपोर्ट्स की माने तो ये अमाउंट 8 लाख रुपए है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines