Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Pawandeep Rajan की हेल्थ पर टीम ने दिया अपडेट, 3 सर्जरी के बाद कैसी है सिंगर की तबीयत?

इंडियन आइडल 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन की तीन और सर्जरी हो गई हैं। इसके बाद उनकी तबीयत कैसी है? इस पर अपडेट देते हुए सिंगर की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर दिया है।

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: May 9, 2025 12:57
pawandeep rajan health update singer undergoes 3 more surgery team issued statement
Pawandeep Rajan File Photo

इंडियन आइडल 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन 5 मई को गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार 8 मार्च को उनकी तीन और सर्जरी की गई हैं। इसके बाद पवनदीप की हेल्थ पर अपडेट देते हुए उनकी टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि सर्जरी के बाद से सिंगर फिलहाल ICU में एडमिट हैं। अभी कुछ दिन तक उन्हें ICU में डॉक्टर की निगरानी में ही रखा जाएगा। स

टीम ने जारी किया बयान

पवनदीप राजन की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘हेलो दोस्तों.. कल पवन की तीन और सर्जरी हुई हैं। सुबह-सुबह उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। करीब 8 घंटे के लंबे ट्रीटमेंट के बाद उनके बचे हुए फ्रैक्चर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है।’ टीम ने आगे बताया है कि पवनदीप को ICU में निगरानी के लिए रखा गया है। अभी कुछ और दिन तक उन्हें वहां रहना होगा।

---विज्ञापन---

पवनदीप राजन की टीम ने बयान में आगे लिखा, ‘जैसा कि डॉक्टर ने सही कहा कि अब से उपचार और रिकवरी का प्रोसेस शुरू हो गया है। आइए हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। आपकी सभी की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pawandeep Rajan की हालत कितनी गंभीर? ICU में एडमिट सिंगर की हेल्थ पर टीम ने दिया अपडेट

अस्पताल से सामने आई थी तस्वीर

बता दें कि पवनदीप राजन के करीबी दोस्त ने हाल ही में सिंगर की अस्पताल से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया था कि ‘आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी स्वस्थ्य हैं।’ इसके अलावा ये खबर भी आई थी कि पवनदीप राजन ICU से बाहर आ गए हैं। फिलहाल नए अपडेट के मुताबिक, तीन अन्य सर्जरी के बाद सिंगर को फिलहाल ICU में ही रहना होगा।

First published on: May 09, 2025 12:57 PM

संबंधित खबरें