Pawan Singh Political Career Side Story: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का राजनीतिक करियर शुरू होने से पहले ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कैंडिडेट्स की 10वीं और आखिरी लिस्ट आज बुधवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट को देखने के बाद हैरानी तब हुई जब पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एस.एस. अहलुवालिया (S.S. Ahluwalia) को उतारा है। जाहिर है कि पहले इस सीट से पवन सिंह को उतारने की चर्चा थी।
पहली लिस्ट में था सिंगर का नाम
बता दें कि आम चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी हुई पहली कैंडिडेट की लिस्ट में सिंगर पवन सिंह का नाम भी शामिल था। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन भोजपुरी सिंगर को यह मान्य नहीं था। लिस्ट जारी होने के एक दिन बाद ही पवन सिंह ने लिस्ट से अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने भाजपा का आभार जताते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
सिंगर ने क्यों लिया था ये फैसला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह ने आसनसोल सीट से बैक आउट क्यों किया था, इसके पीछे की असली वजह तो सामने नहीं आ सकी। हालांकि एक ट्वीट के जरिए सिंगर ने कहा था कि वह विस्तार से कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘मैं भाजपा का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ पर यकीन किया और आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया लेकिन किसी वजह से मैं इस सीट से चुनाव नहीं लड़ सकता हूं।’
यह भी पढ़ें: Archana Gautamm का हुआ Moye Moye! पैप्स को दे रहीं थी पोज, बाउंसर ने ग्रीन कारपेट से दिखाया बाहर का रास्ता
जेपी नड्डा से की थी मुलाकात
बता दें कि वर्तमान में एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी के सांसद हैं। वहीं पवन सिंह के पीछे हटने के बाद भाजपा ने इस सीट से एस.एस. अहलुवालिया को उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भोजपुरी सिंगर ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने पर फिर से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी होने के बाद से वो उम्मीद भी खत्म होते नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
9 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
11 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
13 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
13 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
15 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
15 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines