Patroit Poster Release: फिल्म PATRIOT का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए किस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Patroit Movie Poster: फिल्म PATRIOT का पोस्टर रिलीज हो चुका है. इसमें कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं. Mahesh Narayanan इस फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं. ऐसा धमाकेदार पोस्टर देखकर फैंस के होश उड़ गए.

Patriot movie release date 2026

Patriot movie release date 2026

विज्ञापन

Patroit Release Date: गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर करन जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर PATRIOT का धमाकेदार पोस्टर रिलीज कर दिया है. पोस्टर रिलीज होते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है. पोस्टर का रहस्यमई लुक दर्शकों के बीच कहानी को लेकर उत्साह और बढ़ा रहा है. बता दें कि पोस्टर में ही फिल्म की रिलीज डेट बताई गई है.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र की मौत के बाद पहली बार ईशा-अहाना के साथ दिखे सनी देओल, हेमा मालिनी संग नहीं कोई मनमुटाव?

विज्ञापन

Patroit की रिलीज डेट

यह मलयालम फिल्म 23 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. यह एकसाथ कई देशों में रिलीज होगी. बता दें इस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. तेलुगू भाषा के लिए विजय देवगौड़ा, तमिल के लिए एटली और हिन्दी भाषा के लिए करन जौहर ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है.. इसमें साउथ सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.

फिल्म में दिग्गज कलाकारों की लिस्ट

Patroit फिल्म का निर्देशन और लेखन दोनों ही महेश नारायणन (Mahesh Narayanan) ने किया है. वहीं अगर कास्ट की बात करें तो साउथ एक्टर मामूट्टी, मोहनलाल, फहाद फासिल, नयनतारा, कुंचाको बोबन, रेवती जैसे दिग्गज कलाकार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. इन कलाकारों की एक्टिंग और परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग बेताब हैं.

विज्ञापन

फिल्म का पोस्टर

करन जौहर ने इस फिल्म का हिंदी पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस के बीच तहलका मच गया है. पोस्टर में मोहनलाल बीच में और अगल-बगल फहाद फासिल और नयनतारा जैसे कलाकार किसी कम्प्यूटर की प्लेट पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बड़ी पिक्चर में मोहनलाल चिप पकड़े हुए हैं. ऐसा रहस्यमई पोस्टर देखकर लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह सांतवे आसमान पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ