'बॉलीवुड इज बैक…', 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' की सक्सेस के बीच आया करण जौहर का रिएक्शन

बॉलीवुड में इन दिनों ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस के बाद फैंस और इंडस्ट्री के लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है. इसी बीच अब करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस सफलता को बॉलीवुड की वापसी बताया है.

Karan johar, Karan johar Says Bollywood Is Back

'बॉर्डर 2'-'धुरंधर' की सक्सेस पर बोले करण जौहर. (Photo- Instagram)

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने इन दिनों सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, इसके पहले फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और ये 2025 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म कहलाई. ऐसे में अब दोनों फिल्मों की सफलता के बीच करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस सफलता को बॉलीवुड की वापसी से जोड़ा है.

विज्ञापन

‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस पर बोले करण जौहर

‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बीच करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘दोनों फिल्मों के बैक टू बैक सक्सेस से एक चीज साबित हो गई है कि बॉलीवुड इज बैक…यानी कि बॉलीवुड की वापसी हो चुकी है.’ करण ने आगे लिखा, ‘सभी धुरंधर एक्सीलेंस का बॉर्डर्स क्रॉस करेंगे, जब फिल्म इमोशनली कनेक्ट कर पाएगी दर्शकों से.’

विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ ने तीन दिनों में मारी सेंचुरी

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है. फिल्म पर गल्फ देशों में बैन लगाया है फिर भी इसकी कमाई पर असर नहीं पड़ा. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने तीन दिनों में 121 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 158.5 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसे में अब माना जा रहा है कि सोमवार यानी कि चौथे दिन रिपब्लिक डे के मौके पर ये जबरदस्त कमाई कर सकती है. इसे रिपब्लिक डे का फायदा मिलेगा और ये 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी चौथे दिन पार कर जाएगी. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म ऐसा करने में सफल हो पाती है या नहीं.

विज्ञापन

‘धुरंधर’ ने किया 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसका सीक्वल 19 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में फिल्म के दोनों पार्ट्स की बजट केवल 280 करोड़ बताया जा रहा है और इसके पहले पार्ट ने ही बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इसकी धुआंधार कमाई के बीच कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ भी नहीं चल पाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ