हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Parineeti-Raghav: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का हुआ रोका, मई में सगाई और इस महीने हो सकती है शादी

विज्ञापन
Parineeti Chopra Engaged With Raghav Chaddha

Parineeti Chopra Engaged With Raghav Chaddha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दोनों की डेटिंग के खबरें तो पहले से ही आ रही है।

इस बीच अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति और राघव की शादी तय हो गई है। इस खबर से फैंस दोनों की शादी को लेकर अब और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

इस महीने में होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका करीबी दोस्त और परिवार के लोगों के बीच हो चुका है। वहीं, बताया जा रहा है कि दोनों मई में सगाई कर सकते हैं और अक्टूबर में शादी करने की अटकलें हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल होंगी, क्योंकि कथित तौर पर 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले JIO MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत में होंगी, जिसकी वह चेयरपर्सन हैं।

सिल्वर बैंड रिंग पहने स्पॉट हुई थीं परिणीति 

बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा को रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर बैंड रिंग का प्लेसमेंट पहने देखा गया था। वहीं, परिणीति और राघव में से किसी ने भी अभी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।

विज्ञापन

हालांकि सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उन्हें बधाई दी थी। वहीं, हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने भी ट्विटर पर राघव और परिणीति को उनकी यूनियन के लिए बधाई दी थी।

रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola