Palash Muchhal Old Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी जबसे पोस्टपोन हुई है, तबसे ही दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जहां एक तरफ इस शादी के पोस्टपोन होने की वजह स्मृति के पिता की तबीयत खराब होना बताया गया है, तो वहीं, सोशल मीडिया पर एक अलग ही कहानी सुनने को मिल रही है. इस बीच अब पलाश का एक और पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पलाश नताशा स्टेनकोविक से साथ नजर आ रहे हैं.
पलाश मुच्छल का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों बादशाह के गाए गाने “डीजे वाले बाबू” का मजा ले रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो में नताशा स्टेनकोविक भी नजर आई थीं, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी.
नताशा के साथ वीडियो में आए नजर
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर नताशा गाने के बोल पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं. ”दुनिया रखूं जूतों के नीचे, तू कहे तो बन जाऊं डीजे, दिन रात बजाऊं गाने, हिंदी इंग्लिश नए पुराने…” वीाडियो में पलाश भी नताशा के साथ इस गाने का मजा लेते नजर आ रहे हैं. पलाश का ये वीडियो तब वायरल हुआ है, जब वो पहले से ही विवादों में घिरे हुए हैं.
स्मृति मंधाना के साथ पोस्टपोन हुई शादी
गौरतलब है कि स्मृति मंधाना से शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश की एक लड़की के साथ चैट भी वायरल हो गई. इतना ही नहीं बल्कि स्मृति मंधाना ने शादी की फोटोज को अपने सोशल मीडिया से हटा दिया है. ऐसे में अब लोगों के मन में हजारों सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी को पोस्टपोन करना पड़ा. हालांकि, इसके पीछे की वजह स्मृति के पिता की तबीयत खराब होना आई है, लेकिन पलाश की चैट वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें- ‘लगता है इमरान को हम ही छुड़ाएंगे…’, जब बॉलीवुड एक्टर ने पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के सरेआम लिए थे मजे
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines