'लगता है इमरान को हम ही छुड़ाएंगे…', जब बॉलीवुड एक्टर ने पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के सरेआम लिए थे मजे

Imran Khan News: आज अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रावलपिंडी के आदियाला जेल में हत्या कर दी गई है. जैसे ही ये रूमर्स आई, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई.

Imran Khan | Shifa Hospital | Adiala Jail

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इमरान खान को जेल से हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. (Credit- X)

Imran Khan News: आज यानी 26 नवंबर को अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रावलपिंडी के आदियाला जेल में हत्या कर दी गई है. हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है और ये कितनी झूठ हैं, इसको लेकर अभी कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन रूमर्स ने तूल पकड़ा हुआ है. इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर का एक पोस्ट भी चर्चा में आ गया है. इस पोस्ट में हिंदी सिनेमा के अभिनेता ने पाक के पूर्व पीएम के जमकर मजे लिए थे. आइए जानते हैं कि इस पोस्ट को किसने शेयर किया था और इसमें ऐसा क्या है, जो ये फिर चर्चा में आ गया?

विज्ञापन

रणवीर शौरी ने शेयर किया था पोस्ट

दरअसल, इस पोस्ट को किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था. पोस्ट में रणवीर ने पाक के पूर्व पीएम की फोटो शेयर की थी. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा था कि लगता है कि इमरान भाई को अब हम ही छुड़ाएंगे और इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी. इसके अलावा रणवीर ने जो पोस्ट शेयर किया उस पर लिखा कि आपने घबराना नहीं है.

विज्ञापन

इमरान खान की मौत की झूठी खबरें

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर खूब बातें हुई थी और अब पाक के एक्स पीएम की मौत की झूठी खबरों के बीच फिर से ये पोस्ट सुर्खियों में आ गया है. इंटरनेट यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर मजे लिए. आज फिर से इसको लेकर बातें हो रही हैं. वहीं, अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबरों की बात करें तो इसके पहले भी इस तरह की झूठी रूमर्स सुनने को मिल चुकी हैं.

क्यों चर्चा में आए इमरान खान?

दरअसल, मामला तब सुर्खियों में आया, जब इमरान खान की बहन उनसे मिलने के लिए जेल गए, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया. इतना ही नहीं बल्कि इमरान की बहनों को जेल के बाहर से घसीटकर भगा दिया गया और मारपीट भी की गई. गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार पर इमरान खान को जेल में टॉर्चर करने का आरोप है और इमरान से किसी को ना मिलने दिए जाना, उनकी हत्या की अफवाह को बल दे रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ