पड़ोसी मुल्क की मशहूर अदाकारा हानिया आमिर को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इतना ही उन्हें भारत में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इन दिनों हानिया आमिर का एक ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ काफी ट्रेंड कर रहा है. इस ड्रामा में हानिया के साथ बिलाल अब्बास नजर आए हैं. बॉर्डर पार के इस ड्रामे को देश में लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन हानिया आमिर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हानिया आमिर शादी के जोड़े में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. जैसे ही उनका यह वीडियो सामने आया उनके फैंस के बीच शादी की खबरों को लेकर हलचल तेज हो गई.
यह भी पढ़ें : बैन के बाद भी नहीं थम रही दीवानगी, इंडिया में धड़ाधड़ देखे जा रहे हैं ये 5 पाकिस्तानी ड्रामे
क्या सच में हानिया आमिर ने कर ली शादी
आपको बता दें कि इस वीडियो में हानिया आमिर के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड और सिंगर आसिम रमजान भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हानिया और आलिम साल 2026 में एक प्राइवेट शादी समारोह में अपनी शादी का प्लान बना रहे थे. दरअसल, जैसे ही दोनों का वीडियो सामने आया, तो उनके चाहने वालों ने कई सवाल पूछ डाले. कोई पुछ रहा है कि सच में दोनों ने शादी कर ली, कोई कह रहा है कहीं यह किसी ड्रामा के शूट का पार्ट तो नहीं है. लेकिन दोनों कलाकारों की ओर से अभी तक इस पर किसी भी प्रकार की कोई रिएक्शन नहीं आया है.
Good evening
Hania and asim getting married?????
I Wana confirm. pic.twitter.com/DQ26OsKP3s---विज्ञापन---— Minha khan (@emi234anslem) February 13, 2026
यह भी पढ़ें: IMDb पर छाए हानिया आमिर के ये टॉप 5 पाकिस्तानी ड्रामा, रेटिंग जानकर रह जाएंगे हैरान
कहां हुई थी हानिया और आसिम की मुलाकात
पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा और सिंगर आसिम की मुलाकात एक रैंप वॉक के दौरान हुई थी. दरअसल, इस इवेंट में आसिम स्टेज पर गाना गा रहे थे, तो वहीं हानिया आमिर रेड ड्रेस में रैंप वॉक करती हुई नजर आईं थई. इसके बाद से ही दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में आ गई थी. दरअसल, दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इतना ही नहीं दोनों ने साल 2018 में अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया था लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और 2020 में दोनों अलग हो गए थे.










