देश में बॉर्डर पार के ड्रामा को खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि, भारत में पाकिस्तान के स्टार्स और उनके शोज बंद हैं. इसके बावजूद लोग पड़ोसी देश के ड्रामे को देखना खूब पसंद कर रहे हैं. दरअसल पाकिस्तान का ये 5 ड्रामे यूट्यूब पर मौजूद हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे है. आपको बता दें कि पाक ड्रामा पसंद करने का सबसे बड़ा कारण है कि यह के शोज महज कुछ एपिसोड में खत्म हो जाते हैं. यही कारण है कि लोग पाकिस्तानी ड्रामा को खूब पसंद करते हैं.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम 'परिजाद' ड्रामा का आता है. इस शो को IMDb ने 9.1 की शानदार रेटिंग दी है. यह पाकिस्तानी ड्रामा साल 2021 में रिलीज किया गया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था. इस ड्रामे में आपको एक मासुम दिल वाले शख्स के बारे में दिखाया गया है.

3 / 6
दूसरे स्थान पर 'जिंदगी गुलजार है' का नाम शामिल है. बॉर्डर पार के इस शो को भारतीय लोगों ने खूब पसंद किया है. दरअसल, इस ड्रामा में आपको एक जिद्दी लड़के की कहानी दिखाई गई है. इतना ही नहीं इस ड्रामा को आईएमडीबी ने 8.9 की रेटिंग दी है.

4 / 6
तीसरे नंबर पर 'सुनो चंदा' का नाम काबिज है. इस ड्रामा को देश में लोगों ने खूब पसंद किया था. पाकिस्तान के इस ड्रामा को आईएमडीबी ने 8.7 की शानदार रेटिंग दी है. आपको बता दें कि यह पाकिस्तानी ड्रामा साल 2018 में रिलीज किया गया था.

5 / 6
चौथे स्थान पर 'मीम से मोहब्बत' का नाम शामिल है. पड़ोसी मुल्क के इस टीवी शोज को भारत में खूब पसंद किया गया था. पाकिस्तान का यह ड्रामा साल 2024 में रिलीज किया गया था, जिस आईएमडीबी ने 8.5 की शानदार रेटिंग से नवाजा है.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'मेरी जिंदगी है तू' का नाम शामिल है, इस पाकिस्तानी ड्रामा को देश में खूब पसंद किया जा रहा है. इस ड्रामा में हानिया आमिर के साथ बिलाल अब्बास नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. पाकिस्तान के इस टीवी शो को आईएमडीबी ने 7.8 की रेटिंग दी है