पॉपुलर पॉकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान का निधन हो गया है। 76 साल की उम्र में आयशा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आयशा के निधन के सात दिन बाद उनकी बॉडी उनके फ्लैट पर मिली है। आयशा के निधन की खबर से फैंस, उनके चाहने वाले और परिवार पर दुखों का पहाड़-सा टूट गया है। हर कोई आयशा के निधन पर दुख जाहिर कर रहा है।
नहीं रहीं आयशा खान
आयशा खान के निधन की जानकारी पाक सिनेमा से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज pakistanicinemaa ने भी दी है। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि मशहूर अभिनेत्री आयशा खान का निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है और आयशा के निधन पर दुख जाहिर किया है।
यूजर्स ने जताया दुख
एक यूजर ने आयशा खान के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि बहुत दुखद खबर। दूसरे यूजर ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। एक अन्य यूजर ने कहा कि कमाल की एक्ट्रेस थीं। एक और यूजर ने लिखा कि एक महान एक्ट्रेस हमें छोड़कर चली गईं। एक यूजर ने लिखा कि अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे। एक अन्य ने कहा कि भरोसा नहीं हो रहा है कि अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। एक अन्य ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा का शांति दे। इस तरह सभी आयशा के निधन पर दुख जता रहे हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
जियो न्यूज की मानें तो आयशा खान की मौत का पता तब लगा, जब उनके पड़ोसियों को एक्ट्रेस के फ्लैट से बदबू आने लगी। आयशा के पड़ोसियों ने उनकी फैमिली को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट की मानें तो जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने आयशा की बॉडी को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस अपनी जांच कर रही है। अब पुलिस की जांच में क्या आएगा, इसका पता वक्त के साथ लगेगा।
यह भी पढ़ें- गरीबी, पॉवर और धोखे की दुनिया में भरोसे को जिंदा रखती है Kuberaa, पढ़ें फिल्म का रिव्यू
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
31 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines