Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ओटीटी

‘जिनके गुनाह पर्दे…’, वड़ा पाव गर्ल ने फिर कसा तंज, मिस्ट्रीमैन संग नए वीडियो में प्यार पर क्या कहा?

Chandrika Gera: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल को लेकर बातें हो रही हैं.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 21, 2026 20:03
Chandrika Gera
Chandrika Gera. image credit- social media

Chandrika Gera: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लगातार तंज भरे पोस्ट शेयर कर रही हैं. साथ ही मिस्ट्रीमैन के साथ भी उनके वीडियो सामने आ रहे हैं. अब लेटेस्ट वीडियो में वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन संग प्यार पर क्या कहा है? आइए जानते हैं…

चंद्रिका दीक्षित ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हमारी बुराई मशहूर है जमाने में, फिक्र वो करें जिनके गुनाह पर्दे में हैं. इस पोस्ट में वड़ा पाव गर्ल ने एक बार फिर से तंज कसा है. इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हालिया वीडियो भी शेयर किया है.

---विज्ञापन---

मिस्ट्रीमैन के साथ नया वीडियो

इस वीडियो में चंद्रिका के साथ मिस्ट्रीमैन भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वड़ा गर्ल कॉफी जैसा कुछ पी रही हैं, तो तभी मिस्ट्रीमैन कहते हैं कि तुम्हें पता नहीं है क्या कि मिल बांटकर पीने से प्यार बढ़ता है. इस पर चंद्रिका कहती हैं कि और कितना प्यार बढ़ाना है? लोगों से हजम नहीं हो रहा ये प्यार, प्यार बढ़ाओगे.

पति संग चल रहा विवाद

इस वीडियो के सामने आते ही इस पर यूजर्स ने अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि वड़ा पाव गर्ल और उनके पति युगम के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं. इसके अलावा मिस्ट्रीमैन को लेकर भी तमाम सवाल लोगों के जहन में हैं.

---विज्ञापन---

तरह-तरह की बातें हो रही

कुछ लोगों का कहना है कि वड़ा पाव गर्ल ये सब लाइमलाइट में आने के लिए कर रही हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि ये सब सोच समझकर किया जा रहा है. अब सच क्या है वो तो खुद वड़ा पाव गर्ल और उनके पति ही जानते हैं, लेकिन इस वक्त इंटरनेट से लेकर खबरों के बाजार दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है. इसके अलावा लोगों को ये भी इंतजार है कि ये सारा ड्रामा कब खत्म होगा और सच कब सामने आएगा?

यह भी पढ़ें- ‘मैं पिछले दो साल से…’, प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर आया सरगुन मेहता का रिएक्शन, आखिर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

First published on: Feb 21, 2026 08:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.