हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/ओटीटी/'जो मेरे नसीब में नहीं…', वड़ा पाव गर्ल की शादी के जोड़े में फोटोज वायरल, फूटा पति का गुस्सा, बोले मुझे चुप ही…
ओटीटी
‘जो मेरे नसीब में नहीं…’, वड़ा पाव गर्ल की शादी के जोड़े में फोटोज वायरल, फूटा पति का गुस्सा, बोले- मुझे चुप ही…
Chandrika Gera, Yugam Gera: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्रीमैन के साथ शादी की फोटोज शेयर कर दी है. इन फोटोज को शेयर करने के बाद अब युगम गेरा का रिएक्शन सामने आया है.
Chandrika Gera, Yugam Gera. image credit- social media
Share :
Chandrika Gera, Yugam Gera: इन दिनों ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हर तरफ वड़ा पाव गर्ल की चर्चा हो रही है. इस बीच अब चंद्रिका ने मिस्ट्रीमैन के साथ शादी की फोटोज शेयर की तो और बवाल मच गया. अब इस पर चंद्रिका के पति का भी रिएक्शन आया है. आइए जानते हैं कि इस पर युगम का क्या कहना है?
वड़ा पाव गर्ल की शादी के जोड़े में फोटोज वायरल
चंद्रिका ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्रीमैन के साथ शादी की फोटोज शेयर की, तो आते ही इंटरनेट पर छा गईं और वायरल हो गई. इन फोटोज को देखने के बाद हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया. इन फोटोज को देखने के बाद इस पर चंद्रिका के पति युगम ने रिएक्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है.
https://www.instagram.com/p/DUjBMM8k5Nw/?hl=en
क्या बोले युगम?
युगम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी शेयर की है, उसे शेयर करते हुए लिखा है कि खामोश ही रहने दो मुझे, यकीन मानों, जवाब बहुत बुरा देता हूं मैं. युगम के इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि वो चंद्रिका पर तंज कस रहे रहैं. गौरतलब है कि बीते दिन युगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें वो इमोशनल बातें करते नजर आए थे.
वीडियो किया था शेयर
इस वीडियो को शेयर करते हुए युगम ने इसके कैप्शन में लिखा कि जिंदगी तो जीनी पड़ेगी. इस वीडियो में युगम कह रहे हैं कि जिंदगी में एक बात समझ आ गई है, जो मेरे नसीब में है वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता और जो मेरे नसीब में नहीं है वो मेरा चाहकर भी नहीं हो सकता.
https://www.instagram.com/p/DUiD6C0DSmB/
लाइमलाइट में है मामला
युगम का ये वीडियो एक रील है, जिस पर वो लिप्सिंग करते नजर आ रहे हैं. अब चंद्रिका की शादी के जोड़े में फोटोज वायरल होने के बाद युगम का ये वीडियो भी चर्चा में आ गया है. हालांकि, अब लोग ये सवाल कर रहे हैं कि चंद्रिका दूसरी शादी कैसे कर सकती है? वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ लाइमलाइट में आने का तरीका है. अब ये सच या फिर कोई पीआर इसका पता समय के साथ ही लगेगा.