---विज्ञापन---

ओटीटी

Netflix की सबसे महंगी फिल्म, जिसमें इंसान और रोबोट में छिड़ी जंग, 5.9 है IMDb रेटिंग

Netflix most expensive movie: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को ओटीटी डील सबसे महंगी बताई जा रही है. इसी बीच नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म 'द इलेक्ट्रिक स्टेट' भी चर्चा में आ गई है, जो 2025 में रिलीज हुई साइंस और फिक्शन एडवेंचर फिल्म है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 1, 2026 14:58
Netflix most expensive movie
Netflix की सबसे महंगी फिल्म (Photo- Netflix)

Netflix most expensive movie: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म की ओटीटी डील सबसे महंगी बताई जा रही है. फिल्म ने थिएटर रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. ऐसे में अब नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंग फिल्म चर्चा आ गई है, जिस पर ओटीटी ने बहुत बड़ा पैसा खर्च किया है. ये 2025 में रिलीज की गई थी, जिसका टाइटल ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ है. ये अब तक की नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी प्रोडक्शन बन गई है. हालांकि, इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली और इसकी IMDb रेटिंग भी खास नहीं है. फिर भी नेटफ्लिक्स ने इस पर पानी की तरह पैसा बहाया.

‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ अब तक की नेटफ्लिक्स की सबसे महेगी फिल्म है. रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर करीब 320 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 2934 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इस फिल्म का बजट पिछली कई रिलीज हुई फिल्मों और कई बड़ी मूवीज से भी ज्यादा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The 50: ‘मुझसे भिड़ना नहीं वरना…’, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट का दावा- दुबई में बैन है एल्विश यादव की एंट्री

क्यों खर्च किया इतना ज्यादा पैसा?

अगर बात की जाए कि नेटफ्लिक्स ने इस पर इतना पैसा क्यों खर्च किया तो ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ एक साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें बॉबी ब्राउन और क्रिस प्रैट अहम रोल प्ले किया था. इसे रूसो ब्रदर्स ने डायरेक्टर किया है, जो एवेंजर्स एंडगेम जैसी बड़ी फिल्में बना चुके हैं. इसकी कहानी में रोबोट और इंसान के बीच की जंग को दिखाया गया है. इसकी कहानी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया की है. बताया जा रहा है कि इसमें विजुअल इफेक्ट्स, बड़े सेट्स, एक्शन सीक्वेंस और स्टार कास्ट की वजह से मोटा पैसा खर्च किया गया.

---विज्ञापन---

कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म इतना पैसा इसलिए खर्च किया क्योंकि वो बड़े ब्लॉकबस्टर टाइप की फिल्में बनाकर ज्यादा व्यूअर्स लाना चाहते हैं. नेटफ्लिक्स का ये बड़ा दांव माना जा रहा था कि क्योंकि वो स्ट्रीमिंग पर सबसे ज्यादा घंटे देखने वाला कंटेंट चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘हम डरते थे…’, नीलम कोठारी ने सालों बाद गोविंदा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, जानिए लिंकअप पर क्या कहा?

5.9 है IMDb रेटिंग

बहरहाल, फिल्म रिलीज होने के बाद ट्रेंड में जरूर आई लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. कोई खास रिस्पांस नहीं मिला. फिल्म को आईएमडीबी की ओर से भी 5.9 रेटिंग दी गई. कई लोगों ने इसका कहानी को कमजोर बताया हालांकि, इसके विजुअल इफेक्ट्स ऑडियंस को पसंद आई.

नेटफ्लिक्स इन फिल्मों पर भी बहा चुका पैसे

केवल नेटफ्लिक्स ही नहीं बल्कि सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट्स पर खूब खर्च कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ से पहले भी कई महंगी फिल्में बनाई थी. इसमें ‘द आयरिशमैन’ जैसी फिल्म शामिल है, जिस पर 159 से 250 मिलियन और ‘द ग्रे मैन’ पर 200 मिलियन डॉलर खर्च किए थे. लेकिन अब ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ इन सबको पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की मां ने तुड़वाया बेटे-बहू का घर? जानिए इमोशनल पोस्ट के पीछे की असली कहानी | Bhojpuri Talk

इस सीरीज पर भी बहाया पानी की तरह पैसा

नेटफ्लिक्स ने ना केवल फिल्म पर बल्कि वेब शो पर भी पानी की तरह पैसा बहाया है. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे महंगी सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ है, जिसके पांच सीजन आ चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस पर 400 से 480 मिलियन डॉलर यानी कि हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए. बताया जा रहा है कि इसके हर एपिसोड पर 50-60 मिलियन्स डॉलर लगे हैं. लेकिन एक फिल्म के रूप में ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ सबसे ऊपर है. पहले ‘द ग्रे मैन’ या ‘रेड नोटिस’ जैसी फिल्मों पर 200 मिलियन डॉलर खर्च किए जाते थे.

First published on: Feb 01, 2026 02:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.