पहलगाम हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था, जो सफल रहा। हालांकि, इस ऑपरेशन के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। हालांकि, अब दोनों देशों के बीच आपसी सहमति से सीजफायर लागू हो गया है। इस बीच अब सुनने में आया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनने जा रही है, जिसमें ‘निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स’ द्वारा फिल्म का ऐलान किया गया। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में वाशु और जैकी भगनानी के ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ का नाम भी आ गया। वहीं, अब इस पर प्रोडक्शन हाउस ने अपना ऑफिशियल बयान जारी किया है।
क्या बोला प्रोडक्शन हाउस?
दरअसल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की फिल्म से जैसे ही वाशु और जैकी भगनानी, तो ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ ने अपना ऑफिशियल बयान देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की फिल्म से वाशु और जैकी दोनों का कोई कनेक्शन नहीं है। बयान में साफ किया गया कि फालतू में ही दोनों का नाम इससे जोड़ा जा रहा है।
डायरेक्टर ने मांगी थी माफी
इसके अलावा पोस्ट में कहा गया कि हम सभी अपने सैनिकों के साथ खड़े हैं, जो देश की रक्षा करने के लिए दिन-रात एक कर डटे हुए हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म के ऐलान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद डायरेक्टर उत्तम माहेश्वरी ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी है। इसके लिए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया था।
Operation Sindoor
क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?
दरअसल, हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भारत ने बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था, जिसमें भारत ने 9 आतंकी ठिकानों के ध्वस्त किया था। वहीं, भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित होकर इस फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
यह भी पढ़ें- India Pakistan Ceasefire पर किसने-क्या कहा? पढ़ें स्टार्स का रिएक्शन
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines