They Call Him OG Earns 75 Crore Rupees in Advance Booking: सुजीत के डायरेक्शन में बनी गैंगस्टर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा इसका पेड प्रीमियर 24 सितंबर को रात को होने वाला है. इसके एडवांस बुकिंग के नंबर इस बात को साबित भी करते हैं कि फैंस में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग के मामले में करीब 75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिलहाल फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है.
75 करोड़ रुपए का आंकड़ा
ट्रेड वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म को काफी अच्छा प्री सेल्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छी एडवांस बुकिंग मिल रही है. फिल्म के रिलीज में अब कुछ ही घंटे रह गए और पहले ही फिल्म की ओपनिंग डे कमाई लगभग 75 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है, जिसमें भारत में 45 करोड़ और विदेशों में 30 करोड़ रुपए शामिल हैं. इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, श्रीया रेड्डी, अर्जुन दास जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे. आपको बता दें कि इस फिल्म से इमरान अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं.
अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग बताने की वजह ?
‘दे कॉल हिम ओजी’ को पवन कल्याण की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बताया जा है क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ने वर्ल्डवाइड में ₹ 67 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘ओजी’ की ओपनिंग करीब 150 करोड़ रुपए तक जा सकती है, जो इसे उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग बना देगी. यह आंकड़ा उनकी साल 2022 में आई एक्शन- थ्रिलर फिल्म ‘भीमला नायक’ की लाइफटाइम कमाई 158 करोड़ रुपये के भी काफी करीब है.
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
16 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines