Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार ‘ओ रोमियो’! जानिए कब और कहां देखें

O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 4, 2026 11:41
O Romeo OTT Release
O Romeo की ओटीटी रिलीज डेट. (File photo)

O Romeo OTT Release: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की इस वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज किया गया. इसके डायरेक्टर विशाल भारद्वाज हैं. विशाल और शाहिद की जोड़ी पहले ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर डायरेक्टर शाहिद को रोमियो बनाकर ले आए. माना जा रहा था कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन करेगी. लेकिन कमाई के मामले में बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. ऐसे में अब थिएटर के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है. चलिए बताते हैं इसे कब और कहां देख सकते हैं.

आमतौर पर देखने के लिए मिलता है कि बॉक्स ऑफिस पर जो फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं उन्हें ओटीटी पर थोड़े समय के बाद ही रिलीज कर दिया जाता है. लेकिन अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करती हैं तो उनकी ओटीटी रिलीज को थोड़ा वक्त लग जाता है. ऐसे में ‘ओ रोमियो’ भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ये फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई और बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक ही प्रदर्शन कर पाई. माना जा रहा है कि 8 हफ्तों के बाद इस रोमांटिक फिल्म ‘ओ रोमियो’ को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ से डरे ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स? रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

OTT पर कब और कहां देख सकते हैं ‘ओ रोमियो’?

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की ओटीटी रिलीज की बात की जाए तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म के डिजिटल राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीद लिए थे. हालांकि, अभी फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. आमतौर पर किसी भी फिल्म को 8 हफ्ते के बाद ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है. इस लिहाज से ‘ओ रोमियो’ अप्रैल के दूसरे वीक में ओटीटी पर ऑनलाइन देखने के लिए मिल सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सिक्योरिटी गार्ड’ की नौकरी से लेकर Baahubali का खूंखार विलेन बनने तक, संघर्ष की मिसाल है इस एक्टर की कहानी

100 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘ओ रोमियो’

बहरहाल, अगर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो ये बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. जबकि इसका बजट 125 करोड़ बताया जाता है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66.72 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म का ये इंडिया कलेक्शन है.

First published on: Mar 04, 2026 11:41 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.