---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ से डरे ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स? रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Toxic Release Date Postponed: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट तो पोस्टपोन कर दिया गया है. ऐसे में अब 'धुरंधर 2' से टक्कर नहीं हो पाएगी.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 4, 2026 10:58
Toxic Release Date Postponed
'धुरंधर 2' से डरे 'टॉक्सिक' के मेकर्स, रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

Toxic Release Postponed: कन्नड़ सिनेमा के दमदार एक्टर यश (Yash) पिछले लंबे समय से फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में थे. करीब 6 साल बाद एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में थे. फैंस को भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. मूवी को ईद 2026 के मौके पर रिलीज किया जाना था और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ‘धुरंधर 2’ से थी. लेकिन अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है.

दरअसल, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के पोस्टपोन की जानकारी डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने दी है. उन्होंने फिल्म की पोस्टपोन के पीछे की वजह भी बताई है. यश ने स्टेटमेंट वाली पोस्ट भी शेयर की है. अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ दुनियाभर के दर्शकों के लिए सिनेमा बनाने की परिकल्पना के साथ तैयार किया था. इसका निर्माण देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के लिए बनाई गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 34 मिनट की फिल्म, जिसे दीपिका-रानी मुखर्जी ने किया रिजेक्ट तो छा गईं आलिया भट्ट, जीते 49 अवॉर्ड्स

‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट

यश ने पोस्ट में ये भी जानकारी दी कि सालों के प्रयासों के बाद इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाना था और सभी एक्साइटेड थे. लेकिन मिडिल ईस्ट की स्थिति को देखते हुए फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. उन्होंने उम्मीद भी जताई कि मिडिल ईस्ट में तब तक स्थिति सामान्य हो जाएगी. पोस्ट के अंत में फिल्म की नई रिलीज डेट रिवील की गई है कि इसे 4 जून, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

---विज्ञापन---

‘टॉक्सिक’ की ‘धुरंधर 2’ से थी टक्कर

आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ की ‘धुरंधर 2’ से टक्कर थी. सिनेमाघरों में दोनों ही फिल्मों को 19 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे. ऐसे में अब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि मेकर्स ‘धुरंधर 2’ से डर रहे हैं. अब इसे 3 महीने आगे पोस्टपोन कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कभी गले लगाया, तो कभी अपने हाथों से खिलाया खाना, Vijay-Rashmika ने कुछ इस तरह जीता अपने फैंस का दिल

First published on: Mar 04, 2026 10:35 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.