Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

O Romeo BO Collection Day 3: संडे को धड़ाम से नीचे गिरी Shahid Kapoor की फिल्म O Romeo, कमाई में आई भारी गिरावट

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म को लेकर बड़ी उम्मीदें थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस और कमाई के अंकों में इसकी झलक नहीं दिखाई पड़ रही है. संडे को कमाई ज्यादा होने की बजाय, फिल्म की कमाई डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाई.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Feb 16, 2026 06:33
O Romeo Box Office Collection Day 3
O Romeo Box Office Collection Day 3

O Romeo Movie Collection: Shahid Kapoor और Tripti Dimri की नई फिल्म O Romeo, 13 फरवरी, 2026 में रिलीज हुई. विशाल भारद्वाज की फिल्म को लेकर लोगों के मन में बड़ी उम्मीदें थे. प्रमोशन्स के दौरान और ट्रेलर-टीजर में दिखाए गए वीजुअल्स ने भी लोगों का ध्यान खूब आकर्षित किया. लेकिन यही आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखाई दे रहा. वैलेंटाइन वीकेंड र रिलीज होने के बावजूद फिल्म की कमाई में कुछ खास बढ़ते अंक नहीं देखे जा रहे हैं. आइए आज हम फिल्म की तीनों दिनों की कमाई जानते है, जो दूसरे दिन को थोड़ी चली थी, लेकिन रविवार को तो धड़ाम से नीचे गिर गई.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ हुए शाहरुख खान के फैन, कहा- ‘वो मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर’

---विज्ञापन---

ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत (O Romeo Box Office Collection Opening Day)

फिल्म O Romeo ने पहले दिन (शुक्रवार) को भारत में लगभग 8.5 से 9 करोड़ रुपये की कमाई की. यह शाहिद कपूर के लिए पोस्ट-पैंडेमिक में अच्छी ओपनिंग मानी गई. दर्शकों ने फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू दिए, लेकिन वैलेंटाइन डे के कारण युवा जोड़े थिएटर पहुंचे.

दूसरे दिन में बड़ा उछाल (O Romeo Box Office Collection Day 2)

दूसरा दिन (शनिवार, वैलेंटाइन डे) फिल्म के लिए सबसे अच्छा रहा. इस दिन कमाई में बड़ा उछाल दर्ज किया गया. कलेक्शन बढ़कर 12.65 करोड़ से 14.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया यह पहले दिन से करीब 60% की ग्रोथ थी. वैलेंटाइन डे की वजह से रोमांटिक फिल्म को अच्छा फायदा हुआ और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर संग विशाल भारद्वाज ने क्यों नहीं किया था अभी तक काम? ‘ओ रोमियो’ के डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

संडे को धड़ाम से गिरावट (O Romeo Box Office Collection Day 3)

फिर तीसरे दिन (रविवार) को फिल्म O Romeo की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी रविवार को फिल्म की कमाई 9 करोड़ रुपये के लगभग रही. यह दूसरे दिन से काफी कम है. इस गिरावट के पीछे की वजह हो सकती है कि वैलेंटाइन वीकेंड खत्म होने के बाद फैमिली ऑडियंस कम आई या महाशिवरात्री का पर्व या फिर T20 World Cup में भारत-पाकिस्तान जैसा बड़ा क्रिकेट मैच. ऑक्यूपेंसी भी घटकर 19% के आसपास रही.

कुल कमाई और स्थिति

तीन दिनों में फिल्म O Romeo ने भारत में कुल 30 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है. वर्ल्डवाइड यह 40 करोड़ के करीब पहुंच गई है. लेकिन फिल्म का बजट ज्यादा होने की बात कही जा रही है, इसलिए अभी यह हिट होने के लिए और कमाई की जरूरत है.

O Romeo फिल्म की कहानी और थीम

‘O Romeo’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी 1995 के मुंबई में सेट है, जहां अंडरवर्ल्ड का बोलबाला है. मुख्य किरदार उस्तरा (शाहिद कपूर) एक खतरनाक हिटमैन है, जो अपने बॉस के लिए काम करता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वह एक विधवा (तृप्ति डिमरी) से प्यार कर बैठता है, जो अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती है. फिल्म में प्यार, बदला, विश्वासघात और शक्ति की थीम है.

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav के जेल से बाहर आने की उड़ी अफवाह, बीवी राधा ने क्या कहा? मदद करने वालों के लिए भी ये रिएक्शन

फिल्म के डायरेक्टर और स्टार कास्ट

फिल्म के निर्देशक Vishal Bharadwaj हैं, जो Shahid Kapoor के साथ पहले ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. विशाल ने फिल्म की कहानी भी लिखी है और इसका निर्माण Sajid Nadiawala ने किया है. मुख्य अभिनेता शाहिद कपूर हैं, जो उस्तरा के रोल में दमदार लगे हैं. Tripti Dimri ने विधवा का किरदार निभाया है, जो बदला लेने वाली मजबूत महिला है. अन्य कलाकारों में Nana Patekar (अंडरवर्ल्ड डॉन), Avinash Tiwari, Fareeda Jalal (दादी) और Disha Patani शामिल हैं. सभी ने अच्छा काम किया है, खासकर शाहिद और तृप्ति की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: प्लेबैक सिंगिंग से दूरी के बाद शिव भक्ति में लीन हुए अरिजीत सिंह, गुपचुप रिलीज किया ये गाना

First published on: Feb 16, 2026 06:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.