Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

O Romeo Advance Booking: ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज से पहले ही मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में मेकर्स हुए मालामाल

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं ओपनिंग डे में भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल करती दिखाई देगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 11, 2026 08:23
O Romeo Advance Booking
O Romeo की एडवांस बुकिंग

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज दिखाई दे रहा है. रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर मूवी का बज बन चुका है. वहीं स्टारकास्ट की भी खूब जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के भी आंकड़े सामने आ गए हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म के मेकर्स मालामाल हो गए हैं. वहीं वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म की कमाई भी धांसू हो सकती है. चलिए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.

कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में फिल्म ने अब तक 16203 टिकट बेच दिए हैं. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के अब तक 3444 शोज बुक हो चुके हैं. फिल्म ने इन सीट्स और शोज के साथ 36.65 लाख रुपये की कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 1.42 करोड़ पहुंच गया है. रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर मेकर्स भी मालामाल हो गए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav के कर्ज का बोझ होगा कम, इस शख्स ने दिए 1 करोड़ 11 लाख; सोनू सूद भी कर चुके मदद का ऐलान

पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई?

एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ही हुई है. ब्लॉक सीट्स के साथ महाराष्ट्र में 26.08 लाख, उत्तर प्रदेश में 15.21 लाख और दिल्ली में 30.91 लाख की कमाई हो गई है. वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ‘ओ रोमियो’ पहले दिन 4 करोड़ से 7 करोड़ के बीच की ओपनिंग कर सकती है. इसका सटीक अनुमान 5.50 करोड़ है. अगर अनुमान ठीक होता है तो ये फिल्म इस साल की बड़ी ओपनिंग में शामिल हो जाएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vadh 2 या Bhabiji Ghar Par Hain… किसका कलेक्शन ज्यादा? जानें दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई

फिल्म में ये सितारे भी शामिल

फिल्म के मेकर्स ने जब से फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल लीड रोल में हैं. फिल्म में रोमांस और एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

First published on: Feb 11, 2026 08:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.