हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/5 हजार रुपये लेकर मुंबई आई थी ये एक्ट्रेस, नहीं बन सकी हीरोइन! अब अपने डांस मूव्स से गिरा रही बिजलियां
एंटरटेनमेंट
5 हजार रुपये लेकर मुंबई आई थी ये एक्ट्रेस, नहीं बन सकी हीरोइन! अब अपने डांस मूव्स से गिरा रही बिजलियां
बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान तो बनाई लेकिन वो कभी हीरोइन नहीं बन सकीं. ये एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री में एक जानी-मानी स्टार हैं. सोशल मीडिया पर भी ये काफी एक्टिव रहती हैं. चलिए एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में बताते हैं.
Birthday Special: बॉलीवुड में नाम बनाने के लिए कई सितारों को जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है. फिल्मी इंडस्ट्री में मेहनत के साथ-साथ एक्टर्स की किस्मत का भी बड़ा रोल होता है. कुछ सितारे मेहनत तो करते हैं लेकिन इसके बाद भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना सके. वहीं कुछ इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में कड़ी मेहनत की है लेकिन इसके बाद भी ये हसीना हीरोइन नहीं बन सकीं. हालांकि ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन हैं. जी हां हम नोरा फतेही की बात कर रहे हैं. 6 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए आपको भी एक्ट्रेस के करियर के बारे में बताते हैं.
स्ट्रगल स्टोरी
नोरा फतेही ने अपने करियर में चाहे कितनी भी स्ट्रगल की हो, लेकिन आज वो अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अपने डांस से बड़े-बड़े डांसर्स को कड़ी टक्कर देती हैं. कनाडा में पली-बढ़ीं एक्ट्रेस ने मैशेबल इंडिया को एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल स्टोरी बताई थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वो इंडिया आई थीं तब उनके पास सिर्फ 5 हजार रुपये थे.
वहीं इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए एक्ट्रेस दिन में कई ऑडिशन देती थीं और रिजेक्शन भी फेस करती थीं. एक्ट्रेस अपने शुरुआती करियर में 9 लड़कियों के साथ एक 3 BHK अपार्टमेंट में रहती थीं. इसके बाद साल 2014 में एक्ट्रेस को उनकी पहली फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' ऑफर हुई थी और इसी फिल्म ने एक्ट्रेस से डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस 'बाहुबली : द बिगनिंग' में 'मनोहारी' गाने में नजर आईं और डांसिंग क्वीन बन गईं. धीरे-धीरे इसके बाद उन्हें फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स ऑफर होने लगे और इस तरीके से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.
नोरा फतेही आज इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें बतौर लीड हीरोइन फिल्में ऑफर नहीं हुईं. एक्ट्रेस के 'दिलबर दिलबर' और 'हाय गर्मी' गाने इतने पॉपुलर हैं कि कोई भी शादी या पार्टी इन गानों के बिना अधूरी सी लगती है. बता दें एक्ट्रेस 'मडगांव एक्सप्रेस', 'बी हैप्पी', 'भुज' और 'भारत' जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर ऑडियंस को एंटरटेन भी कर चुकी हैं.
Birthday Special: बॉलीवुड में नाम बनाने के लिए कई सितारों को जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है. फिल्मी इंडस्ट्री में मेहनत के साथ-साथ एक्टर्स की किस्मत का भी बड़ा रोल होता है. कुछ सितारे मेहनत तो करते हैं लेकिन इसके बाद भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना सके. वहीं कुछ इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में कड़ी मेहनत की है लेकिन इसके बाद भी ये हसीना हीरोइन नहीं बन सकीं. हालांकि ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन हैं. जी हां हम नोरा फतेही की बात कर रहे हैं. 6 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए आपको भी एक्ट्रेस के करियर के बारे में बताते हैं.
स्ट्रगल स्टोरी
नोरा फतेही ने अपने करियर में चाहे कितनी भी स्ट्रगल की हो, लेकिन आज वो अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अपने डांस से बड़े-बड़े डांसर्स को कड़ी टक्कर देती हैं. कनाडा में पली-बढ़ीं एक्ट्रेस ने मैशेबल इंडिया को एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल स्टोरी बताई थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वो इंडिया आई थीं तब उनके पास सिर्फ 5 हजार रुपये थे.
वहीं इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए एक्ट्रेस दिन में कई ऑडिशन देती थीं और रिजेक्शन भी फेस करती थीं. एक्ट्रेस अपने शुरुआती करियर में 9 लड़कियों के साथ एक 3 BHK अपार्टमेंट में रहती थीं. इसके बाद साल 2014 में एक्ट्रेस को उनकी पहली फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ ऑफर हुई थी और इसी फिल्म ने एक्ट्रेस से डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ में ‘मनोहारी’ गाने में नजर आईं और डांसिंग क्वीन बन गईं. धीरे-धीरे इसके बाद उन्हें फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स ऑफर होने लगे और इस तरीके से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.
नोरा फतेही आज इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें बतौर लीड हीरोइन फिल्में ऑफर नहीं हुईं. एक्ट्रेस के ‘दिलबर दिलबर’ और ‘हाय गर्मी’ गाने इतने पॉपुलर हैं कि कोई भी शादी या पार्टी इन गानों के बिना अधूरी सी लगती है. बता दें एक्ट्रेस ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘बी हैप्पी’, ‘भुज’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर ऑडियंस को एंटरटेन भी कर चुकी हैं.