भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की डेटिंग की अफवाहें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में दोनों को एक ही दिन लखनऊ में देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, अब तक न तो चहल और न ही महवश ने इस मामले पर कोई पुष्टि की है।
लखनऊ में नजर आईं आरजे महवश?
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच अफवाहों की शुरुआत काफी समय पहले हुई थी। लेकिन हाल ही में ये मामला फिर से चर्चा में आ गया, जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि दोनों एक ही दिन लखनऊ में थे।
एक रेडिट यूजर ने आरजे महवश की इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें वो पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही थीं। इस पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘मुझे लगता है कि मैं बहुत दूर तक तैर चुकी हूं, लेकिन जब मुड़कर देखती हूं तो वहीं खड़ी होती हूं।’ हालांकि, महवश ने अपनी लोकेशन का खुलासा नहीं किया, लेकिन कुछ इंटरनेट यूजर्स ने दावा किया कि ये पूल लखनऊ के ताज होटल का है।
इसी दिन, युजवेंद्र चहल भी आईपीएल 2025 के एक मैच के लिए लखनऊ में मौजूद थे, जिसमें पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ था। ये संयोग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या ये सिर्फ इत्तेफाक था या फिर दोनों एक-दूसरे के साथ थे।
डेटिंग की खबरों को नकार रहे चहल-महवश?
इस नई जानकारी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रेडिट पर कई यूजर्स ने अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर ये दोनों साथ नहीं हैं तो फिर बार-बार एक ही जगह पर कैसे नजर आ रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, ‘अब ये कब तक इसे छुपाते रहेंगे?’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है कि ये लोग जानबूझकर लोगों को उलझाए रखना चाहते हैं।’
कुछ लोगों का ये भी मानना है कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है और इस अफवाह को सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने के लिए फैलाया जा रहा है।
कब से शुरू हुईं चहल और महवश की अफवाहें?
चहल और महवश की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब चहल की पत्नी धनश्री वर्मा से अलग होने की खबरें मीडिया में आईं। शुरुआत में महवश ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इसके बाद 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था, जिससे ये मामला और गरमा गया। अब लखनऊ में दोनों की एक ही दिन मौजूदगी ने फिर से इस मामले को हवा दे दी है।
चहल और धनश्री का तलाक
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन 2022 से दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। जून 2022 तक ये साफ हो गया था कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। आखिरकार 20 मार्च 2025 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी।
अब जब चहल और धनश्री की शादी टूट चुकी है, ऐसे में सोशल मीडिया पर ये चर्चा और तेज हो गई है कि क्या महवश ही चहल की जिंदगी में नई शुरुआत का संकेत हैं? या फिर ये सिर्फ एक संयोग है?
फिलहाल, चहल और महवश दोनों ने इन अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन इंटरनेट पर फैन्स लगातार इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि क्या वाकई में दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है या ये सिर्फ एक अफवाह है।
यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो की फिर से वापसी, तुलसी के रूप में लौटेंगी स्मृति ईरानी?
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
14 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
16 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines