Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

7 एपिसोड वाली वेब सीरीज, जिसमें महिलाओं के गैंग ने बदली बिजनेस की कहानी; IMDB पर है टॉप रेटिंग

Netflix Trending Web Series: बॉलीवुड की एक वेब सीरीज ऐसी है जो आते ही नेटफ्लिक्स पर छा गई थी. सीरीज में हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले. वहीं इस सीरीज में सभी महिलाएं बिजनेस करती नजर आ रही हैं. चलिए आपको भी सीरीज के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Author
Written By: Himani sharma Updated: Dec 23, 2025 13:03
netflix web series dabba cartel
नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई थी वेब सीरीज

Netflix Trending Web Series: हिंदी सिनेमा अब फिल्में नहीं बल्कि वेब सीरीज की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है. ऑडियंस भी अब फिल्मों के बजाय वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद करती हैं. आज हम एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई थी. 7 एपिसोड वाली इस वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है. सीरीज में हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखकर आपके भी दिमाग की बत्ती जल जाएगी. इस वेब सीरीज की स्टारकास्ट ने भी काफी अच्छी एक्टिंग कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘डब्बा कार्टेल’ है. चलिए सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

सीरीज की कहानी

वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें उस डेरिंग महिलाओं की कहानी दिखाई गई है जो अपने सपनों के लिए जद्दोजहद करती नजर आती हैं. कहानी की शुरुआत हाउसवाइफ राजी से शुरू होती है जो अपने पति के विदेश जाने के सपने को पूरा करने के लिए घर की जिम्मेदारियां उठाती है. अपने पति का हाथ बटाने के लिए वो अपने घर से ही टिफिन सर्विस का छोटा सा बिजनेस शुरू करती है. इस काम में राजी की मदद उसकी हाउस हेल्प माला उसकी मदद करती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहले जंगल बचाने की जंग, फिर पानी में हुई हैरतअंगेज दास्तान; JioHotstar की साइंस फिक्शन फिल्म जो 2 हिस्सों में बंटी

महिलाओं से जुड़ा बिजनेस

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब माला अपने बॉयफ्रेंड संतोष के दबाव और ब्लैकमेल में आकर डब्बों के जरिए गांजा सप्लाई करने लगती है. माला की इस करतूत की खबर राजी को नहीं होती. जैसे ही राजी को इसकी खबर होती है तो संतोष राजी को भी डराता है और इस काम को जारी रखने के लिए कहता है. बाद में इस बिजनेस में कुछ और महिलाएं जुड़ जाती हैं और मिलकर ड्रग्स का बिजनेस टिफिन बॉक्स में करना शुरू कर देती हैं. इसी बीच सीरीज में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं जो आपको चौंका देते हैं. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की ठुकराई फिल्म से स्टार बना ये एक्टर, भाभी संग सुपरहिट थी जोड़ी; पहचाना कौन?

सीरीज में कौन-कौन?

हितेश भाटिया के डायरेक्शन में बनी इस वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है. सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें शबाना आजमी, ज्योतिका, निमिषा सजययन, अंजली आनंद, शालिनी पांडे और साई तम्हांकर लीड रोल में नजर आए हैं. इसके साथ ही सुष्मिता मुखर्जी, लिलेट दुबे, सुनील ग्रोवर, जिशु सेनगुप्ता और गजराज राव भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

First published on: Dec 23, 2025 01:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.