हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Netflix Coming Soon: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, एक्शन-ड्रामा का होगा ओवरडोज

Netflix Upcoming Movies & Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। चलिए आपको बताते हैं उन 7 फिल्मों और सीरीज के बारे में।

विज्ञापन
Netflix Upcoming Movies & Series

Netflix Upcoming Movies & Series: मार्च का महीना आते ही नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए एक के बाद एक शानदार फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स देखने वालों के लिए ये महीना काफी रोमांचक रहेगा, क्योंकि कुछ मच अवेटेड फिल्में और सीरीज इस महीने रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इस महीने नेटफ्लिक्स पर क्या-क्या नया देखने को मिलेगा।

1. जस्ट वन लुक

मार्च की शुरुआत में 5 तारीख को ‘जस्ट वन लुक’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म रोमांच और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण होगी।

2. कैओस: द मैनसन मर्डर्स

7 मार्च को ‘कैओस: द मैनसन मर्डर्स’ रिलीज होगी, जो दर्शकों को थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर एक नई कहानी ऑडियंस को दिखाएगी। ये शो मनोरंजन के साथ-साथ एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जो कि एक आकर्षक अनुभव देगी।

विज्ञापन

3. नादानियां

7 मार्च को ही नेटफ्लिक्स पर इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ का भी प्रीमियर होगा। इस फिल्म का विषय युवा प्रेम और जिंदगी के उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द घूमता है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को प्रभावित करेगा।

4. द इलेक्ट्रिक स्टेट

14 मार्च को एक और दमदार फिल्म ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ रिलीज होगी। ये फिल्म विज्ञान और थ्रिलर का शानदार मिश्रण है, जिसमें आपको भविष्य की दुनिया के बारे में रोमांचक जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

5. डेन ऑफ थीव्स 2: पैन्टेरा

20 मार्च को ‘डेन ऑफ थीव्स 2: पैन्टेरा’ रिलीज होगी। ये फिल्म एक्शन और अपराध की दुनिया में एक नया मोड़ लेकर आएगी। जो लोग एक्शन फिल्मों के शौक़ीन हैं, उनके लिए ये फिल्म एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

6. रिवीलेशन्स

21 मार्च को ‘रिवीलेशन्स’ सीरीज रिलीज होगी, जो रहस्यमय और ड्रामा से भरी होगी। इसमें अलग-अलग किरदारों की जद्दोजहद और उनके जीवन के उलझे हुए पहलू दर्शाए जाएंगे।

विज्ञापन

7. मेडुसा

मेडुसा नाम की फिल्म 5 मार्च को रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म दर्शकों को सस्पेंस और रोमांच का बेहतरीन अनुभव कराएगी। यानी साफ है मार्च महीने में नेटफ्लिक्स पर इन धमाकेदार फिल्में और सीरीज के साथ मनोरंजन की कोई कमी नहीं होगी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola