Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Netflix पर रिलीज होते ही पुष्पा 2 ने बनाया रिकॉर्ड, ये 6 फिल्में भी कर रहीं ट्रेंड

Netflix Trending Movie: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पुष्पा 2 ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके अलावा ये भी जान लेते हैं कि और कौन सी फिल्में हैं जो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Jan 31, 2025 09:17
Netflix Trending Movie
Netflix Trending Movie

Netflix Trending Movie: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए। वहीं फिल्म ने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। अब थिएटर के बाद मूवी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे दी है। हालांकि मूवी पहले ही नेटफ्लिक्स पर आ गई थी लेकिन तमिल, कन्नड़ और तेलुगू में आई थी। लेकिन अब हिंदी में भी आ गई है जो हिंदी भाषी फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है। नेटफ्लिक्स पर पुष्पा 2 के अलावा ये 6 फिल्में भी ट्रेंड कर रही हैं।

1. Pushpa 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड

पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिर चाहे कमाई के मामले में हो या फिर अन्य। वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में रिलीज होते ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ने ओटीटी पर भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन की लिस्ट में आ गई है और भारत में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: MX Player पर भारत में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहीं ये 7 फिल्में, देखना तो बनता है वो भी फ्री-फ्री-फ्री

---विज्ञापन---

2. Venom The Last Dance

हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो एक बार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड फिल्म वेनम देख सकते हैं। ये फिल्म इतनी शानदार है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद आ रही है। तभी तो नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पायदान पर बनी हुई है।

3. Back In Action

हॉलीवुड फिल्म बैक इन एक्शन ने भी नेटफ्लिक्स पर कब्जा किया हुआ है। नाम से ही आपको पता चल रहा होगा कि ये मूवी एक एक्शन मूवी है। तीसरे नंबर पर ओटीटी पर बैक इन एक्शन ट्रेंड कर रही है।

4. Mission Impossible

हॉलीवुड फिल्मों का एक अलग ही क्रेज होता है। उनका एक्शन हो या फिर फिक्शन सभी का एक अलग ही मजा होता है। अगर आप कुछ एक्शन और थ्रिलर से भरपूर मूवी देखना चाहते हैं तो मिशन इंपॉसिबल देख सकते हैं।

5. Lucky Baskhar

लकी भास्कर एक ऐसे लड़के की कहानी है जो गरीबी से निजात पाने के लिए गलत रास्ते पर निकल पड़ता है। लेकिन पत्नी और पिता के सही मार्गदर्शन करने पर वो फिर से सही राह पर आ जाता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है।

6. Prey For The Devil

हॉरर फिल्म को देखने का मन है तो नेटफ्लिक्स पर प्रे फॉर द डेविल देख सकते हैं। ये मूवी इतनी ज्यादा पसंद की जा रही है कि ओटीटी पर छाई हुई है। आप रोमांटिक फिल्म देखकर बोर हो गए हैं तो इस बार इसे ट्राई करें।

7. Bhool Bhulaiyaa 3

सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद भूल भुलैया 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को थिएटर पर भी काफी पसंद किया गया जिसने कलेक्शन भी दमदार किया।

अब ओटीटी पर पर भी इसे बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   ‘स्काई फोर्स’ की नहीं थम रही रफ्तार, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार

First published on: Jan 31, 2025 09:17 AM

संबंधित खबरें