---विज्ञापन---

Neha Kakkar की बहन Sonu Kakkar ने उनसे तोड़ा रिश्ता, बाद में पोस्ट किया डिलीट?

बॉलीवुड से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल सिंगर नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने भाई-बहन दोनों से अपना रिश्ता तोड़ लिया है। इसका ऐलान सोनू ने खुद एक ट्वीट करते हुए किया। हालांकि कुछ ही देर बाद सोनू ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया।

---खबर नीचे जारी है---

म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर सोनू कक्कड़ एक चौंकाने वाले फैसले के चलते चर्चा में आ गई हैं। जहां एक तरफ नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की जोड़ी लगातार हिट गानों से फैंस को झूमने पर मजबूर करती है, वहीं अब उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया।

सोनू कक्कड़ ने बहन-भाई संग तोड़ा रिश्ता 

हाल ही में सोनू कक्कड़ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि अब उनका अपने भाई टोनी और बहन नेहा से कोई रिश्ता नहीं रहा। उन्होंने लिखा कि ये फैसला उन्होंने गहरे भावनात्मक आघात और निराशा के चलते लिया है। हालांकि उन्होंने इसकी वजह साफ नहीं बताई, लेकिन उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि उन्होंने ये फैसला बहुत सोच-समझकर और दर्द में लिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Sonu Kakkar39s X post

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मचा हंगामा

पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों में हलचल मच गई है। कई लोग ये जानने को बेताब हैं कि आखिर तीनों भाई-बहनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि बात रिश्ते खत्म करने तक पहुंच गई। एक समय था जब तीनों एक साथ मंच साझा करते थे, जागरणों से लेकर बड़े-बड़े इवेंट्स तक में साथ नजर आते थे। इनकी जोड़ी ने बॉलीवुड को ‘बाबू जी जरा धीरे चलो’ और ‘जमाना बदल गया’ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सोनू कक्कड़ की आवाज और गायकी का जादू हमेशा लोगों के दिलों पर छाया रहा है। उन्होंने न सिर्फ गानों में अपनी पहचान बनाई, बल्कि रियलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आईं और खूब सराही गईं। वहीं टोनी और नेहा भी आज इंडस्ट्री में टॉप लेवल के सिंगर्स माने जाते हैं। इस तरह अचानक इन रिश्तों का टूटना सभी के लिए एक बड़ा झटका है।

पोस्ट कर दिया डिलीट 

हालांकि सोनू कक्कड़ ने कुछ ही देर बार अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। सोनू कक्कड़ ने अब पोस्ट क्यों हटाया है और पहले तो ऐसा पोस्ट किया ही क्यों था, फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। दिलचस्प बात ये है कि सोनू कक्कड़ ने पोस्ट में भले ही रिश्ता खत्म करने की बात कही हो, लेकिन वो अब भी इंस्टाग्राम पर टोनी और नेहा को फॉलो कर रही हैं। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि ये केवल इमोशनल मूमेंट में लिया गया फैसला हो सकता है और हो सकता है जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Jaat बने सनी देओल को Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट पर आया गुस्सा? दिखाया ढाई किलो का हाथ?

First published on: Apr 12, 2025 07:31 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola