Jaat बने सनी देओल को Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट पर आया गुस्सा? दिखाया ढाई किलो का हाथ?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म जाट से दर्शकों को एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से एंटरटेन कर रहे हैं। इसी बीच सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रहे हैं।

Sunny Deol Getting Angry on Shalin Bhanot

Sunny Deol Getting Angry on Shalin Bhanot

विज्ञापन

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि रियल लाइफ में दिखा उनका गुस्सा है। अब भी अपने एक्शन और फिटनेस के लिए जाने जाने वालें सनी देओल हाल ही में हुए फिल्म ‘जाट’ के प्रीमियर में तब भड़क गए जब टीवी एक्टर शालीन भनोट ने उनकी उम्र को लेकर टिप्पणी कर दी।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शालीन सनी की एनर्जी की तारीफ करते हुए कहते हैं ‘इस उम्र में भी आपकी एनर्जी कमाल है।’ इस पर सनी देओल बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब देते हैं, ‘मैं बूढ़ा नहीं हूं।’ इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच माहौल थोड़ा मजाकिया नजर आया।

विज्ञापन

‘गुस्से वाले हीरो’ को देखकर चौंक गए फैंस

फिल्मों में अपने जबरदस्त गुस्से के लिए मशहूर सनी देओल को असल जिंदगी में लोग शांत स्वभाव का मानते हैं। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए। जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि शालीन की बात को हल्के में लेना चाहिए था।

सनी देओल बोले – ‘मैं हमेशा से एथलीट रहा हूं’

एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि वो खुद को कभी उम्र के दायरे में नहीं देखते। उनका कहना है, ‘मैं हमेशा से खेलों में रहा हूं। वेट ट्रेनिंग बाद में आई। मैं जिंदगी को एक स्पोर्ट्स की तरह लेता हूं। यही मेरी ऊर्जा का राज है।’

विज्ञापन

‘जाट’ को दर्शकों का भरपूर प्यार

10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, फैंस का प्यार देखने लायक है। सोशल मीडिया पर सनी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें ट्रैक्टरों से सिनेमाघरों तक पहुंचती भीड़ देखकर बेहद खुशी हो रही है।

विज्ञापन

फिल्म में सईयामी खेर, राम्या कृष्णन, उपेंद्र लिमये, जगपति बाबू और ज़रीना वहाब जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है और इसे Mythri Movie Makers, People Media Factory और Zee Studios ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ